Main Sliderखेल

WTC final के लिए आइसीसी ने अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले पैनल की घोषणा की

WTC के फाइनल में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ये फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी के पहला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अब 3 दिन से भी कम का वक्त रह गया है। इस मैच को लेकर लोगों के अंदर उत्साह बढ़ता जा रहा है। आइसीसी ने इस मैच के दौरान अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले पैनल की घोषणा कर दी है। आइसीसी भी इसे रोमांचक बनाने और हर एक फैन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारत और न्‍यूजीलैंड के कप्तान में बस 19-20 का अंतर, कोई किसी से कम नहीं

मंगलवार को मैच के दौरान कमेंट्री करने वाली इंग्लिश पैनल की घोषणा की गई। आइसीसी ने 9 सदस्यों का पैनल बनाया है जिसमें शामिल सभी लोगों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के अलावा दिनेश कार्तिक,कुमार संगकारा,नासिर हुसैन,क्रेग मैक मिलन,इयान बिशप,माइकल आर्थटन हैं। लिस्ट में अकेली महिला इशा गुहा हैं जो काफी लंबे समय से पुरुष क्रिकेट के दौरान कमेंट्री करती आ रही हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button