• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार करेगी नदी में मिली बच्ची ‘गंगा’ का पालन पोषण

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Yogi government

योगी सरकार करेगी 'गंगा' का पालन पोषण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गंगा नदी में बहते एक लकड़ी के बक्से में 21 दिन की मासूम बच्ची ‘गंगा’ मिली है। बक्‍से में देवी-देवताओं के फोटो और जन्मकुंडली के साथ एक मासूम बच्ची चुनरी में लिपटी थी। पुलिस ने लावारिश बच्ची को आशा ज्योति केंद्र पहुंचाया और जांच में जुटी है।

मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है और जांच की बात कही है। उधर सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि नवजात कन्या ‘गंगा’ का पालन पोषण और पूरा खर्चा राज्य सरकार उठाएगी।

सीएम योगी ने मां गंगा की गोद में मिली 21 दिन की मासूम गंगा के पालन पोषण की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि नवजात का पालन चिल्ड्रेन होम में सरकारी खर्चे पर अच्छे से किया जाए। जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग पूरी सहायता करे। वहीं सीएम ने नवजात को बचाने वाले नाविक को तत्काल सरकारी आवास समेत सभी सरकारी सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।

नदी में बहते बक्से में मिली ‘ गंगा’, चुनरी में लिपटी नवजात के साथ रही थी…

बता दें मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट का है। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के ददरी घाट में एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में गंगा नदी में बहते एक लकड़ी के बक्से में मिली। बताया जा रहा है कि ददरी घाट पर गंगा किनारे एक लकड़ी के बॉक्स से एक नाविक ने किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी। नाविक ने पास जाकर देखा तो लकड़ी के बॉक्स के अंदर से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी, तब तक घाट पर मौजूद कुछ लोग भी जुट गए।

लोगों ने बॉक्स को खोला तो दंग रह गए। लकड़ी के बॉक्स में एक मासूम बच्ची रो रही थी। हैरत की बात यह थी कि बॉक्स में देवी-देवताओं के फोटो लगे थे और एक जन्मकुंडली भी थी, जो शायद बच्ची की हो। जन्मकुंडली में बच्ची का नाम गंगा लिखा है।

CM योगी का बलिया दौरा हुआ निरस्त, इस वजह से टला कार्यक्रम

लकड़ी के बॉक्स में मिली मासूम को नाविक अपने घर ले गया। उसके परिजन बच्ची को पालना चाहते थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम नाविक के घर पहुंची और बच्ची को आशा ज्योति केंद्र ले गई। यहां जहां मासूम का पालन पोषण किया जा रहा है। मासूम बच्ची पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित बतायी जा रही है। फिलहाल हैरतअंगेज हालत में गंगा में मिली मासूम बच्ची क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags: cm yogigazipur newsLucknow Newsup newsYogi Newsयोगी सरकार करेगी नदी में मिली बच्ची 'गंगा' का पालन पोषण
Previous Post

Birthday Special: मिथुन के लिए फिल्म अभिनेता से राजनेता बनने का सफर नहीं था सरल

Next Post

Birthday Special: गायक अमाल मलिक आज अपना जन्मदिन मना रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
Birthday Special: Singer Amaal Malik is celebrating his birthday today

Birthday Special: गायक अमाल मलिक आज अपना जन्मदिन मना रहे

यह भी पढ़ें

CM Dhami

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

13/10/2024
attacked

चाची-भतीजे का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

27/03/2021
oxygen concentrators

डेमोक्रेसी पीपुल फाउण्डेशन से उप्र को मिला 617 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का सहयोग

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version