• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Dead body

Dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में देर रात को निर्माणाधीन एक मकान की छत गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके सभी को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि कागारौल स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी हाकिम सिंह का इन दिनों मकान का निमार्ण कार्य चल रहा है। परिवार के मुताबिक, एक बड़े कमरे की छत का आधा काम हो चुका था। इसमें गर्डर और पत्थर रखने के बाद मिट्टी डाल दी गई थी। वहीं एक गर्डर के सपोर्ट के लिए पत्थर का बीम भी नीचे लगाया गया था।

योगी सरकार करेगी नदी में मिली बच्ची ‘गंगा’ का पालन पोषण

मंगलवार देर शाम से तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश का पानी नवनिर्माण मकान की छत पर भर गया और दबाव बढ़ने पर छत भरभराकर ​नीचे गिर गई। मलबे के नीचे परिवार के नौ लोग दब गये और चीख-पुकार मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रेस्क्यू करके सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने इलाज के दौरान हाकिम सिंह की पोती आठ वर्षीय रोशनी, तीन साल की प्राची और पोता पांच वर्षीय मयंक को मृत घोषित कर दिया। जबकि हाकिम सिंह, उनकी बेटी डॉली, बेटे जीतू, अनिल, उनकी दो साल की बेटी अनुष्का, पांच साल की दिव्यांशी घायल है, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, एसएसपी मुनिराजजी मय फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हुई है। जिन तीन बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक बच्चा और दो बच्चियां शामिल हैं। जबकि अन्य घायलों को इलाज अस्पताल में बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

Tags: agra newsAgra News in Hindidied due to roof collapseup news
Previous Post

वैक्सीन लगवाने के लिए अब Co-WIN पर नहीं करना होगा रजिस्ट्रेशन

Next Post

‘धूप की दीवार’ का ट्रेलर किया लॉन्च, शो दुख-दर्द वाले जीवन पर डालेगा प्रकाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Main Slider

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

23/06/2026
Next Post
'Dhoop Ki Deewar' trailer launched, the show will throw light on the life of pain

'धूप की दीवार' का ट्रेलर किया लॉन्च, शो दुख-दर्द वाले जीवन पर डालेगा प्रकाश

यह भी पढ़ें

Swami Prasad Maurya

‘उपयोगी’ योगी पर जनता को भरोसा, फिर बनेगी भाजपा सरकार : मौर्य

20/12/2021
CM Yogi handed over the keys of flats to 120 families in Gorakhpur.

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए मकान खड़े होंगे- सीएम योगी

10/10/2025

CM योगी ने चरखा चलाकर खादी महोत्सव 2021 का किया शुभारंभ

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version