Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबाराबंकी

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्तार अंसारी का इनामी गुर्गा, एम्बुलेंस प्रकरण में था फरार

एम्बुलेंस प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अभी भी उसके दो साथी शाहिद और मुजाहिद फरार चल रहे हैं।

मुख्तार अंसारी एम्बुलेंस मामले में जुड़े आनंद यादव को काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थीं। अब जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो इस साजिश में और भी कई लोगों के शामिल होने की बात कबूली है।

पुलिस अब आनंद यादव द्वारा बताये गए सभी नाम के व्यक्तियों को इस केस में जोड़कर उन्हें अभियुक्त बनायेगी। आरोप यह भी है कि आनंद ने डॉ. अलका राय पर दबाव डालकर झूठा बयान दिलावाया था।

UP TET को आजीवन वैधता प्रदान करने की योगी सरकार ने दी मंजूरी

उल्लेखनीय है कि, माफिया मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की गई फर्जी पते की रजिस्टर्ड एम्बुलेंस यूपी 41 एटी 7171 प्रकरण में दो अप्रैल को बाराबंकी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में मुख्तार अंसारी को पुलिस ने 120बी का अपराधी बनाया था। जिसके बाद मऊ जिले की हॉ​स्पिटल संचालिका डॉ. अलका राय, सहयोगी डा. शेषनाथ राय समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Related Articles

Back to top button