• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंक से 50 लाख चोरी मामले में बड़ा खुलासा, MP से जुड़े है आरोपियों के तार

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
axis bank robbery

axis bank robbery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर में बैंक से गायब 50 लाख रुपये से भरे बैग मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इसमें से करीब 35 लाख रूपये बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। सीसीटीवी के आधार पर शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल अपराधी पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ के ग्राम कड़ियासासी के रहने वाले हैं। घटना में शामिल कोकोसासी और कबीरसासी नामक जालसाज है।

दरअसल घटना में बैंक से पैसों से भरा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब रही। मगर जंगल मे मौजूद जालसाजों को जब तक पुलिस पकड़ती, तब तक वे वहां से भाग निकले। पुलिस को वहां से बैंक की पर्ची लगा बैग बरामद हुआ, जिसमें 500 रूपये की 66 गड्डी और 200 रूपये की 10 गड्डी मिलाकर कुल 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही अपराधी भी पकड़े जाएंगे।

कोवैक्सीन में बछड़े का सीरम होने का दावा, भारत बायोटेक ने दी सफाई

एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि 8 जून को एक्सिस बैंक में पचास लाख रुपए की चोरी हो गई थी। उसको हम लोगों ने चुनौती के रूप में लिया था। अधिकारियों की टीम बनाई गई थी और इंटेलिजेंस को भी सक्रिय किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता चला कि घटना में शामिल अपराधी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। ये राजगढ़ जनपद के हैं। इस सूचना के आधार पर यहां की स्थानीय टीम स्वाट टीम और अन्य मुखबीर भी गए। वहां पता चला जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो दिखाई दे रहा है वह साथी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने वहां गांव में साक्ष्य संकलित किया। उसके बाद यह पता चला कि बगल के ही जंगल में इकट्ठा होने वाले हैं।

उस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई लेकिन स्थानीय जगह का फायदा उठाते हुए अपराधी भाग गए। जब हमने वहां तलाशी ली तो एक बैग मिला उस बैग में 35 लाख रुपए मिले। ये वही रुपए थे, जो चोरी  गए थे। बैंक की मोहर लगी हुई थी।

केन्द्रीय योजनाओं के सभी विकास कार्यों में तेजी लायी जाये : डॉ नीलकंठ

एसपी ने बताया कि ये शातिर किस्म के अपराधी बताए जाते हैं। हम लोगों को फुटेज के आधार पर काफी जानकारी मिली है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी। ऐसा बताया गया है कि देश के कई राज्यों में दक्षिण के तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश तक यह घटनाएं करते हैं। विभिन्न जनपदों की पुलिस टीम इनके पीछे लगी हुई है। ये एक साथ काफी संख्या में बारात में जा करके या बैंक में जाकर चोरियां करते हैं। ये अभ्यस्त लोग हैं।

एसपी ने बताया कि बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। हम लोगों को ऐसा पता चला है कि गांव में काफी लोग हैं जो इस तरह की वारदात को करते हैं। वहां जाने पर एक दूसरे के बारे में बताते भी नहीं।

Tags: axis bankbank ribberymirzapur crime newsMirzapur newsup crime newsup news
Previous Post

कोवैक्सीन में बछड़े का सीरम होने का दावा, भारत बायोटेक ने दी सफाई

Next Post

चिदंबरम ने वित्तमंत्री पर लगाया आरोप, बोले- ‘झूठ’ बोल रही हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘चुनाव आयोग को बदनाम करने का ठेका लेकर बैठे हैं अखिलेश यादव’, दिनेश प्रताप सिंह का तीखा हमला

31/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
Chidambaram accuses the Finance Minister

चिदंबरम ने वित्तमंत्री पर लगाया आरोप, बोले- 'झूठ' बोल रही हैं

यह भी पढ़ें

UP Police Constable recruitment

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर तीन साल की राहत

05/01/2026
GAIL

नगर निगम में निकली कई पदों पर भर्तियां, फटाफट ऐसे करें आवेदन

31/07/2022
Ayushi Chauhan

CBSE Result: आयुषी चौहान ने बढ़ाया लखनऊ का मान, 98.6 प्रतिशत अंक के साथ बनीं टॉपर

12/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version