• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर पहुंचे CM योगी, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi reached Gorakhpur

CM Yogi reached Gorakhpur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए। इस दौरान यह ध्यान रहे कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। जल्द से कार्य पूर्ण कर इस शैक्षिक सत्र से महाविद्यालय में पठन पाठन शुरू कर देना है।

बुधवार दोपहर को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में पूजन अर्चना के बाद रसूलपुर चकिया, जंगल कौड़िया में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय व स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के सभी कमरों और छात्रावास का जायजा लिया। यहां 90 की क्षमता का बालक और 60 की क्षमता का बालिका छात्रावास बन रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि छात्रावास में हर प्रकार की जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि वे हर सप्ताह यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण करें और एक-एक कर सभी कार्यों को फाइनल करते रहें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे।

यूपी में गोवंश संरक्षण एवं छुटटा पशुओं की समस्या के निस्तारण के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि इस सत्र से महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए ताकि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा का एक नया मंच मिल सके। 30.34 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) की लागत से बन रहे महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है। कुल भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है। इसके मुख्य भवन का कार्य 93 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बालक व बालिका छात्रावास का निर्माण भी क्रमशः 95 व 93 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।

उधर 10.16 करोड़ रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) की लागत से बन रहे महंत अवेद्यनाथ जी महाराज स्टेडियम का निर्माण भी 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। स्टेडियम में 250 लोगों की क्षमता का पवेलियन भी बन रहा है। स्टेडियम में मिट्टी समतलीकरण का काम 95 फीसद हो चुका है।

Tags: CM Yogi reached Gorakhpurgorakhpur newsGorakhpur News in HindiMahant Avadyanath Government Collegeup news
Previous Post

यूपी में गोवंश संरक्षण एवं छुटटा पशुओं की समस्या के निस्तारण के निर्देश

Next Post

23 सड़कों के चालू कार्यों के लिए एक अरब 4 करोड़ 27 लाख आवंटित

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

23 सड़कों के चालू कार्यों के लिए एक अरब 4 करोड़ 27 लाख आवंटित

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

06/06/2026
Terrorists

UP ATS की बड़ी सफलता, ISIS के दो आंतकियों को धर-दबोचा

06/11/2023
Airtel का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

ये 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, कीमत है 199 रुपए

31/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version