• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मिले मात्र 336 नए केस, रिकवरी रेट हुई 98.4 प्रतिशत

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले हर रोज कम होते जा रहे हैं जो कि संतोषजनक है लेकिन हमें यह समझना होगा कि वायरस कमजोर पड़ा है, समाप्त नहीं हुआ। थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। अब तक कुल 16 लाख 75 हजार 685 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में एक ओर जहां 02 लाख 90 हजार 234 सैम्पल टेस्ट हुए, वहीं मात्र 336 नए पॉजिटिव केस आये और 685 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी रही, जबकि रिकवरी दर 98.4% हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 44 लाख 36 हज़ार 119 कोविड टेस्ट हो चुके हैं।

CM योगी ने कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वहीं, प्रदेश में कोविड टीकाकरण की पहली डोज प्राप्त कर चुके लोगों की संख्या दो करोड़ से अधिक हो चुकी है, जबकि 39 लाख 11 हजार लोगों को दोनों डोज मिल चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 50 लाख 81 हजार युवाओं को वैक्सीन कवर मिल चुका है। विगत 24 घंटों में 03 लाख 64 हजार 723 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त किया। इस तरह अब तक 02 करोड़ 42 लाख 57 हजार से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सभी तरह की परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार है। प्रदेश ऑक्सीजन जेनेरेशन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। कल 5 और प्लांट की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश में 441 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित की स्थापना की जा रही है। इनमें से लगातार प्रयासों से अब 100 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं। प्लांट स्थापना से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जाए। इस संबंध में भारत सरकार से समन्वय बनाए रखा जाए। 50 बेड से अधिक सभी अस्पताल ऑक्सीजन की आवश्यकता के लिहाज से आत्मनिर्भर होंगी।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona in UPcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, महिला यात्री की मौत, 10 घायल

Next Post

गृह मंत्रालय ने वापस ली मुकुल रॉय की सुरक्षा, ‘दीदी’ ने दी ‘Y’ कैटेगरी का कवर

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
Mukul Roy

गृह मंत्रालय ने वापस ली मुकुल रॉय की सुरक्षा, 'दीदी' ने दी 'Y' कैटेगरी का कवर

यह भी पढ़ें

gym roof collapse

बारिश का कहर: भरभराकर गिरी जिम की छत, वॉलीबॉल टीम के 11 खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत

24/07/2023
cm yogi

श्रमिकों के लिए बड़ा तोहफा! CM योगी ने किया ऐसा ऐलान, बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी

01/05/2026

सीएम पुष्कर ने ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान’ का किया विमोचन

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version