• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM तीरथ सरकार के सौ दिन पूरे, सेवा समर्पण और विश्वास का दिया नारा

Writer D by Writer D
17/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड की तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इन सौ दिनों में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनहित में एक नहीं दर्जनों फैसले लिए और विकास कामों को गति देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को कहा कि मुझे उत्तराखंड की देवतुल्य जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरा प्रत्येक कार्य सिर्फ और सिर्फ जनहित से जुड़ा होगा जो उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में एक बनाने हेतु संकल्पित होगा। सौ दिनों के पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई है, जिससे राहत देने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने में सफल होंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी है उनमें महालक्ष्मी किट, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना प्रमुख हैं। वात्सल्य योजना के तहत कोरोना के कारण बच्चे के माता-पिता अथवा संरक्षक की मृत्यु होने पर 21 वर्ष की आयु तक तीन हजार रुपये प्रति माह, निशुल्क राशन व नवोदय विद्यालय में शिक्षा व उच्च शिक्षा की सुविधा दी जाएगी। अन्य व्यवस्थाओं के साथ उन्हें क्षैतिज आरक्षण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अन्य व्यवस्थाओं की भी चर्चा की है। उसके साथ ही साथ उन्होंने दिल्ली-रामनगर-कार्बेट ईको ट्रेन, टनकपुर-बागेश्वर-डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेल लाइन सर्वे, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण के साथ कई अन्य योजनाओं की चर्चा की है।

योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाया विकास का हाइवे, इलाकों की बदली सूरत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। वह उपलब्धि है भारत सरकार द्वारा रेंजर्स ग्राउंड को राज्य सरकार को देना। इसी प्रकार हरिद्वार में हेलीपैड बनाने के लिए बीएचईएल द्वारा चार एकड़ भूमि राज्य सरकार को दिये जाने की सरकार द्वारा सहमति दी गई है।

कोरोना काल से जुड़े आंकड़े देते हुए मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि यह 100 दिन सेवा और समर्पण के रहे हैं जिसे वह पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगे।

Tags: cm tirathNational newsUttrakhand News
Previous Post

एंटीलिया केस: प्रदीप शर्मा को भेजा 28 जून तक एनआईए कस्टडी

Next Post

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के इनामी आरोपी समेत तीन को STF ने दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के इनामी आरोपी समेत तीन को STF ने दबोचा

यह भी पढ़ें

murder

जमीन हड़पने के चक्कर में हिस्ट्रीशीटर भतीजे ने बड़े पिता की गोली मारकर की हत्या

17/10/2020
Acidity

एसिडिटी से है बेहाल, ये उपाए देंगे चुटकियों में राहत

23/06/2026
rape penailty

नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

11/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version