• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यात्रियों से भरी नाव का बीच नदी में बंद हुआ इंजन, 150 लोग थे सवार

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 150 यात्रियों को लेकर जा रही नाव नारायणी नदी में फंस गई। नारायणी नदी की बीच धारा में फंसी नाव बहते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूर अमवा दीगर बंधे पर पहुंच गई। नाव में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने छोटी नाव लेकर फंसे हुए लोगों को निकालना शुरू किया।

सूचना पाकर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू पूरी रात चला। रात 1 बजे तक 50 लोगों को निकाला जा चुका था, लेकिन अभी भी लगभग सौ लोग अभी भी फंसे हुए थे। नदी में फंसे लोगों को निकलने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार सुबह तक सभी लोगों को बचा लिया गया।

दरअसल, तमकुही तहसील के बरवा पट्टी घट से नाव देर शाम लगभग डेढ़ सौ लोगों को लेकर नारायणी नदी पार कर रही थी। नाव अभी नारायणी नदी की बीच धारा में पहुंची थी। इसी बीच डीजल का पाइप फट गया, जिससे डीजल नदी में बह गया। डीजल बह जाने से नदी की बीच धारा में इंजन बंद हो गया।

पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर लगाई आग, जानें अपने शहर के भाव

नदी में तेज बहाव होने के कारण नाव 3 किलोमीटर बहकर अमवा दीगर घाट पर पहुंच गई। नाव पर मासूम बच्चों के साथ महिला और बुजुर्ग भी सवार थे। सभी लोग भगवानपुर , बनराही,सम्पूर्णानगर , किशुनवा गांव में पानी भर जाने के कारण नदी के इस पार दशहवा , ठाढ़ीभार, कोकिलपट्टी गांव में आ रहे थे।

देर रात तक रेस्क्यू कार्य जारी रहा. फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि नाव फंसने की सूचना मिली है, जिसके बाद फंसे लोगों को निकलने का काम किया जा रहा है, एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। शुक्रवार सुबह तक सभी लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

Tags: engine of the boat broke down.kushinagar newsKushinagar News in Hindiup news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर लगाई आग, जानें अपने शहर के भाव

Next Post

सभी नेताओं को पछाड़ कर PM मोदी बने दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
pm modi

सभी नेताओं को पछाड़ कर PM मोदी बने दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता

यह भी पढ़ें

फिल्म पोस्टर

विद्या और शेफाली की फिल्म ‘जलसा’ का पोस्टर हुआ रिलीज

28/02/2022
Shani Jayanti

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

08/02/2025
HIV

इस राज्य में 44 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

09/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version