• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी नन्हे खां प्रधान गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
nanhe khan pradhan arrested

nanhe khan pradhan arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबियों पर यूपी पुलिस का शिकंजा दिन-ब-दिन कसता जा रहा है। शुक्रवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव से मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कहे जाने वाले नन्हे खां प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महेंद गांव निवासी मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे प्रधान के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी।

करीमुद्दीनपुर पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में ही है। शुक्रवार सुबह क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी के नेतृत्व मे करीमुद्दीनपुर, बरेसर, नोनहरा, मुहम्मदाबाद थाने की फोर्स और पीएसी जवानों के साथ नन्हे खां प्रधान घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नन्हे खां को जेल भेज दिया गया।

हत्या कर लाश को गाड़कर ऊपर से जमीन पर लगा दिया हैंडपंप, जानें पूरा मामला

बताया जाता है कि मेहरूद्दीन उर्फ नन्हे खां मुख्तार का सहयोगी रहा है। वह अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त रहता था। जिलाधिकारी ने तीन माह पहले नन्हे खां को जिला बदर धोषित किया था। लेकिन इस आदेश की अवहेलना कर वह घर पर ही रह कर अपराधिक गतिविधियों में लगा हुआ था। मेहरूद्दीन ऊर्फ नन्हें खां महेंद गांव मे दो बार प्रधान रहा है।

प्रधान रहने के दौरान ही वह मुख्तार अंसारी के संपर्क में आय़ा था। नन्हे खां प्रधान के खिलाफ बलिया के चितबड़ागांव थाने और करीमुद्दीनपुर मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीने पहले  एडीजे कानून के निर्देश पर बलिया जिले के चितबड़ागांव और करीमुद्दीनपुर की पुलिस नन्हें खां के घर दबिश देने गयी थी लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी को मिली अंतरिम जमानत, 5 दिन बाद करना होगा सरेंडर

तब चितबड़ागांव पुलिस उसके एक रिश्तेदार को अपनी गाड़ी मे बैठा कर ले जाने लगी थी। जिस पर प्रधान के समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हुई और उके द्वारा मगई नदी में निजी खर्चा से कराये जा रहे अवैध पुल निर्माण को ढहा दिया गया था। काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। नन्हे खां पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।

Tags: Bahubali MLA Mukhtar Ansarigazipur newsGhazipur Hindi SamacharGhazipur newsGhazipur News in HindiGhazipur PoliceGunda ActLatest Ghazipur News in Hindimla mukhtar ansariMukhtar Ansarimukhtar ansari closest arrestedmukhtar ansari gangmukhtar ansari troublemukhtar ansari very close henchmannanhe khannanhe khan pradhanNanhe Khan Pradhan arrestedup newsvaranasi newsVaranasi News in Hindiगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचार अमर उजालाबाहुबली मुख्तार अंसारीमुख़्तार अंसारी
Previous Post

रितेश पांडे ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मचाया धमाल

Next Post

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से पूछा सवाल, बोले

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
Next Post
Karthik Aryan asked questions to his fans on social media

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से पूछा सवाल, बोले

यह भी पढ़ें

खेल जगत को और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत किया जायेगा : गिरीश चन्द्र

30/03/2022
arrested

पचास हजार का इनामी छह साथियों के साथ गिरफ्तार

16/02/2022
jarvo

भारत की जर्सी पहनकर मैदान में घुसने वाला अंग्रेज हुआ गिरफ्तार

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version