• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार के पिता-चाचा पर दबंगों ने किया हमला, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दबंगों ने नमाज पढ़ रहे पत्रकार के पिता पर हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि कई हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है।

कर्नलगंज के कागजी मोहाल में रहने वाले मो. महमूद बहुभाषी न्यूज एजेंसी ‘हिन्दुस्थान समाचार’  के पत्रकार है। आज पत्रकार के पिता इलाके में स्थित एक मस्जिद में नमाज अता करने गए थे। नमाज के दौरान मुतवल्ली मो0 अहमद व दबंग आरिफ, साकिब व अंसार अली, बशर, मौलाना अब्दुल्ला का बेटा फैजान, हिस्ट्रीशीटर बल्लू चिकना समेत दो दर्जन साथियों के साथ पहुंचे और पत्रकार के पिता के साथ मारपीट शुरु कर दी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर जैसे ही पत्रकार के चाचा मो. शोएब व भाई एहसान बचाने पहुंचे तो उनको भी दबंगों ने नहीं बख्शा और मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी दबंगों का विरोध किया तो उन्हें भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जानकारी पर कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रभुकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हमलावर मुतवल्ली मो0 अहमद व उनके दो साथियों को क्षेत्रीय लोगों की मद्द से पकड़ लिया। वहीं अन्य सभी भाग निकले। आरोपियों को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ करते हुए पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया ​कि पत्रकार के पिता व परिजनों पर दबंगों द्वारा हमला किया गया था। मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रकरण में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: crime newskanpur crime newskanpur news
Previous Post

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है : अखिलेश

Next Post

25 हजारी टाॅप टेन बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Next Post

25 हजारी टाॅप टेन बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

somnath bharti

सोमनाथ भारती की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर, देश छोड़कर जाने पर लगी पाबंदी

16/01/2021
shruti sharma

UPSC में लड़कियों का कब्जा, JNU की में श्रुति शर्मा ने किया टॉप

30/05/2022
Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला केस सुलझाने वाले अफसरों की बढ़ी सुरक्षा, गैंगस्टर लखबीर लांडा ने दी थी धमकी

14/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version