• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा किसानों का हित चिंतक बनने का नाटक कर रही है : अखिलेश

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में करारी हार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल हो जायेगी।

श्री यादव ने शनिवार को सैफई मे पत्रकारो से संक्षिप्त बातचीत मे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने जा रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी क्योंकि जनमत लगातार भाजपा के खिलाफ होता जा रहा है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल करीब करीब पूरा होने जा रहा है लेकिन इसके बावजूद वो एक भी अपना वायदा पूरा नही कर पाये है । जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि पिछले संकल्प पत्र में उन्होंने जो वायदे किए थे, उनको पूरा क्यों नहीं किया।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा को यह बताना होगा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए क्या किया । किसानों, बेरोजगारों, शिक्षित युवाओं, नौकरी पेशा लोगों के लिए क्या किया। पूरे पांच साल समाज का हर वर्ग प्रताड़ित रहा। पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए।

पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा के सदस्य नहीं जीते जो हर किसी को पता है । इसके बावजूद भी ऐसा देखा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है बल्कि जिलों के एसएसपी और डीएम खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होने कहा कि किसानों की जैसी दुर्गति भाजपा सरकार के साढ़े चार सालों में हुई है वैसी पिछले पचास सालों में भी नहीं हुई थी । गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाकर किसानों को धोखा देने का स्वांग रचा गया है। किसान को न फसल का दाम मिला है और नहीं मुआवजा मिला है, ऊपर से मंहगाई की मार ने उसकी कमर तोड़ दी है।

गलत आंकड़े पेशकर भाजपा किसानों का हित चिंतक बनने का नाटक कर रही है पर अब सबको उसकी सच्चाई का पता चल गया है। प्रदेश और किसानों का भाजपा बहुत नुकसान कर चुकी है। भविष्य अंधकार में दिख रहा है। अब जनता को समाजवादियों से ही उम्मीद है।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक टेस्ट कराएं जा रहे हैं : सहगल

Next Post

CM योगी ने कोरोना कर्फ्यू में दी राहत, जारी की नई गाइडलाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भारत टैक्सी की राह पर यूपी के गांवों में दौड़ेंगी बसें, युवाओं को मिलेगा रोजगार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 18 से छह प्रतिशत पर आया किसानों के कर्ज का ब्याज

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

(अपडेट) जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री योगी

23/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Next Post

CM योगी ने कोरोना कर्फ्यू में दी राहत, जारी की नई गाइडलाइन

यह भी पढ़ें

House Attached

गैंगेस्टर मकसूद के मकान की कुर्की के आदेश पर विशेष कोर्ट ने लगाई मुहर

07/02/2023
bjp councilor arrested

रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने BJP पार्षद को किया गिरफ्तार

05/12/2020
Strawberry

त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करेगी स्ट्रॉबेरी

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version