• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP बोर्ड के छात्रों को प्रमोट करने के फार्मूले को CM योगी ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शिक्षा
0
Yogi cabinet
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक अहम फैसला लेते हुए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद छात्रों को प्रमोट करने और परिणाम घोषित करने के फॉर्मूले की मंजूरी दे दी। दरअसल कोरोना की वजह से परीक्षाएं रद्द हुई थी।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुल 29 श्रेणियों के अलग-अलग फॉर्मूला तय किया गया है। उन्होंने बताया कि हम लोग हाईस्कूल के 50% और कक्षा के अर्धवार्षिक के 40% और प्री बोर्ड के 10 प्रतिशत मार्क्स को आधार बनाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हाईस्कूल के लिए कक्षा 9 के 50% और अर्धवार्षिक परीक्षा के 50 प्रतिशत अंक को आधार बनाकर रिजलट घोषित होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि जो भी छात्र इससे संतुष्ट नहीं होंगे वो बाद में परीक्षा देकर सुधार कर सकेंगे। चूंकि परीक्षा नहीं हुई है इसलिए इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। इसी आधार पर जुलाई में अंक तालिकाएं जारी की जाएगी।

UPSSSC ने जारी किया कृषि सेवा तकनीकी सहायक भर्ती का रिजल्ट, यहां करें चेक

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के मुताबिक, उच्च शिक्षण संस्थाओं में एडमिशन मिल पाए इसके लिए 24 जून को सभी कुलपतियों के साथ वर्चुअल माध्यम बैठक होगी। जिसमें सरकार की तरफ से उन्हें निर्देश दिए जाएंगे।

ये है फार्मूला

हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को कक्षा 9 के 50% अंक और 10वीं प्री बोर्ड में प्राप्तांक अंक के 50% अंक देकर परिणाम घोषित किया जा सकता है। वहीं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को हाई स्कूल के 50%, 11 वीं के 40% और 12वीं प्री बोर्ड के 10% अंक देकर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग आराधना शुक्ला की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने परिणाम का ड्राफ्ट तैयार किया है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए गठित कमेटी को प्रदेश भर से 3910 सुझाव मिले थे। हालांकि आने वाले समय में जब परिस्थितियां सामान्य होंगी तो इच्छुक परीक्षार्थी परीक्षा देकर अपना परिणाम सुधार सकेंगे। परीक्षार्थियों से लिया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Tags: cm yogiEducation NewsUP Boardup newsYogi News
Previous Post

CM तीरथ ने बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, जानें कहां मिली राहत, कहां रहेंगी पाबन्दियां

Next Post

कृषि मंत्री ने लापरवाही के चलते उप निदेशक कृषि को किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री ने लापरवाही के चलते उप निदेशक कृषि को किया निलंबित

यह भी पढ़ें

प्रकाश जावडेकर

जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, “आपका एक वोट लोकतंत्र को मज़बूती प्रदान करेगा”

28/10/2020
10 dead bodies in an ambulance

एक एम्बुलेंस में 10 शव, इस शहर के कोविड हॉस्पिटल का वीडियो हुआ वायरल

30/04/2021
Read this news once before taking 5G phone, loss may occur

5G फोन लेने से पहले एक बार जरूर पढ़े ये खबर, बरना हो सकता है नुकसान

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version