• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फादर्स डे पर एक बलिदानी मां को नमन, डॉ हर्षवर्धन ने लॉन्च की कृष्णा सक्सेना की नई किताब

Writer D by Writer D
21/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
harshvardhan launched a book

harshvardhan launched a book

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज वरिष्ठ लेखिका डॉ कृष्णा सक्सेना की नई किताब ‘My Joys and Sorrows’ का विमोचन किया। किताब एक स्पेशल चाइल्ड की मां के बलिदान और उसके साहस पर लिखी गई है।

फादर्स डे पर किताब लॉन्च करते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि “ मुझे उम्मीद है कि माताओं के साथ यह किताब पिता भी पढ़ेंगे जिससे वे बच्चों की परवरिश के साथ साथ पूरी पीढ़ी की परवरिश करने के बारे में भी जान सकेंगे यह पुस्तक भारतीय मातृत्व की सर्वोत्तम परंपरा और एक मां की बहादुरी और सहनशक्ति का प्रतीक है। देश की तरह ऐसी माताओं को भी हमें नमन करना चाहिए”

किताब दिल को छू लेने वाली और दिल दहला देने वाली है। किताब का हर पन्ना भावुक करने वाला और आंखे नम करने वाला है। हर रोज कैसे एक भारतीय मां अपनी वीरता और बलिदान से देश की पीढ़ियों की रक्षा करने में सर्वस्व न्यौछावर कर देती है यह पुस्तक इसी बात का एहसास कराती है।

सामान्य मां के जीवन को हल्के में लेने वाले लोगों के लिए भी यह आंखे खोलने वाला है। किताब पढ़ना एक आध्यात्मिक अनुभव सरीखा है। पुस्तक को बातचीत के अंदाज में और आसान शैली में लिखा गया है, पाठक बेहद नजदीक से लेखक की जीवन यात्रा में महसूस कर सकता है।

जबांज दरोगा ने बचाई दिव्यांग की जान, योगी सरकार ने दिया 50 हजार का इनाम

पेशे से शिक्षक रही डॉ कृष्णा सक्सेना ने यह किताब अपनी और अपने बेटे शिव की आत्मकथा के रूप में लिखी है। शिव विकलांग हैं और अपनी कहानी स्वंय नहीं लिख सकते। पुस्तक का हर अध्याय उनके बेटे के जीवन के अद्भुत क्षणों को जीता है। यह कहानी उसी क्षण से शुरू हो जाती है जब परिवार को पहली बार पता चलता है कि शिव किसी अन्य बच्चे की तरह नहीं है। सबका जीवन बदल जाता है लेकिन सबसे बढ़कर एक मां का जीवन बदलता है। अपने बेटे शिव के बड़े होने की कहानी को लेखक ने बेहतरीन तरीके से समेटा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से 1955 में पीएचडी की डिग्री लेने वाली पहली महिला का सम्मान पाने वाली डॉ कृष्णा सक्सेना कहती हैं “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शिव के साथ अपने जीवन के बारे में लिख सकती हूं। लेकिन उम्र के साथ मुझे एहसास हुआ कि एक ऐसे बच्चे को आवाज देना भी मेरी जिम्मेदारी है, जिसकी अपनी कोई आवाज नहीं है और उसकी आवाज मेरी अपनी आवाज से इतनी उलझी हुई है कि यह किताब दो लोगों की एक आत्मकथा के रूप में सामने आई है”।

Tags: Dr. Krishna Saxenafather's dayFather's Day 2021Father's Day newsharshvardhan launched a bookLucknow Newslucknow universityup news
Previous Post

म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही लॉन्च होने वाला है ‘सांवरे’

Next Post

योग दिवस पर कंगना बोलीं, योग हर सवाल का है जवाब.. क्या आपने अब तक मौका दिया?

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

आप भी घर ला रहे हैं गणपति तो पहले जान लें यह जरूरी नियम

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, इस विधि से करें पूजा

12/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत, तो जान लें यह नियम

12/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सेवा संकल्प अभियान को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, जनसेवा और स्वच्छता को मिलेगा नया विस्तार

11/09/2026
PM Modi presented a Thirukkural book to Putin.
Main Slider

पुतिन को मोदी का खास तोहफा, भेंट की तिरुक्कुरल की किताब

11/09/2026
Next Post
Kangana said Yoga answered every question, have you given a chance till now?

योग दिवस पर कंगना बोलीं, योग हर सवाल का है जवाब.. क्या आपने अब तक मौका दिया?

यह भी पढ़ें

धूम मचाने आया लग्जरी फोल्डेबल फोन Samsung W22 5G, होश उड़ा देंगी ये खूबियां

14/10/2021
jarvo

भारत की जर्सी पहनकर मैदान में घुसने वाला अंग्रेज हुआ गिरफ्तार

04/09/2021
revolver

सरेशाम बदमाशों ने कार सवार पर बरसाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version