• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विराट का टूटा दिल, न्यूजीलैंड बनी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जितने वाली पहली टीम

Desk by Desk
24/06/2021
in Main Slider, खेल
0
Virat's broken heart, New Zealand became the first team to win the ICC World Test Championship

Virat's broken heart, New Zealand became the first team to win the ICC World Test Championship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मुकाबले को न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया हैं। जी हाँ न्यूजीलैंड टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बन गई है। उसने साउथैम्पटन में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी। 91 साल के इतिहास में न्यूजीलैंड टीम ने पहली बार कोई ICC वर्ल्ड कप जीता है। कीवी टीम ने 10 जनवरी 1930 को अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। तब से कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी थी। वहीं, ICC ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी टेस्ट का वर्ल्ड कप टूर्नामेंट शुरू किया। साथ ही न्यूजीलैंड ने दूसरी बार किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम को शिकस्त दी है। इससे पहले 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट) के फाइनल में भारत को 4 विकेट से हराया था।

बारिश के कारण करीब ढाई दिन का खेल धुलने के बाद रिजर्व डे में मैच का रिजल्ट निकला। मैच में टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड ने 249 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया 170 रन पर ऑलआउट हो गई और 139 रन का टारगेट सेट किया। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट गंवाकर 140 बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 52 और रॉस टेलर ने 47 रन की नाबाद पारी खेली। विलियम्सन की यह टेस्ट करियर की 33वीं फिफ्टी है। ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 19 और टॉम लाथम ने 9 रन बनाए। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए।

सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 जल्द होगा लॉन्च

वहीं दूसरी ओर भारत की लड़खड़ाती पारी को ऋषभ पंत ने संभाला था। रिजर्व डे में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा नाबाद थे। दोनों दिग्गज 7 रन ही जोड़ सके थे कि टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया। काइल जेमिसन ने मैच में दूसरी बार कोहली को शिकार बनाया। कोहली 13 रन बनाकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए। जेमिसन ने ही 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया।

उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। 109 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। 5वें विकेट के रूप में अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। रहाणे ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन जोड़े थे। हालांकि, पंत एक छोर पर डटे रहे और टीम की लीड 100 रन के पार पहुंचाई। 142 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। इस बार नील वैगनर ने रवींद्र जडेजा को 16 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। दूसरा छोर संभालकर खेल रहे पंत ने जडेजा के साथ मिलकर 33 रन जोड़े। यहां से पंत भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और पवेलियन लौट गए। 156 के स्कोर पर 7वां झटका लगा। ऋषभ पंत 41 रन पर हेनरी निकोल्स के हाथों के कैच आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया।

 

 

Tags: 24ghante online.comhindi newsICCICC World Test ChampionshipIndia News in HindiLatest India News Updateslatest newsNew ZealandWorld Test Championship
Previous Post

इजराइली दूतावास के आवसीय परिसर में फायरिंग की कॉल से मचा हड़कंप

Next Post

राष्ट्रपति कोविन्द आज प्रेसीडेंशियल ट्रेन से पहुंचेंगे अपने पैतृक गांव परौंख

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
President Kovind

राष्ट्रपति कोविन्द आज प्रेसीडेंशियल ट्रेन से पहुंचेंगे अपने पैतृक गांव परौंख

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

पीडीए करेगा भाजपा का सर्वनाश: अख्रिलेश यादव

30/12/2023
Rain and landslide wreaked havoc in Himachal

हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 245 सड़कें बंद, 85 मौतें

10/07/2025
CLAT 2020

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने तय की लॉ एडमिशन टेस्ट की तारीख

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version