• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजराइली दूतावास के आवसीय परिसर में फायरिंग की कॉल से मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Israeli embassy

Israeli embassy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वसंत विहार के पश्चिमी मार्ग पर इजरायली एंबेसी के उच्चाधिकारियों के आवसीय परिसर में बुधवार शाम अचानक फायरिंग की कॉल से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद तुरंत आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गये, जहां पर पता चला कि पीसीआर में तैनात महिला पुलिसकर्मी मनीषा की नाइन एमएम पिस्टल की सर्विस रिवाल्वर की गलती से अंगुली से दब जाने के कारण गोली चल गई थी। तब पुलिसवालों ने राहत की सांस ली। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ है। गोली छत की दीवार को चिरती हुई बाहर निकल गई।

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुये बताया कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। महिला जवान की गलती से गोली चली गई थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार को शाम 6:50 बजे पीसीआर में तैनात महिला कॉन्स्टेबल मनीषा से उसके पिस्टल से अचानक गोली फायर हो गई। फायरिंग की आवाज के साथ ही इजरायल एंबेसी के अधिकारियों का जो यह निवास है यहां से पुलिस को इस फायरिंग की सूचना दी गई। तुरंत वसंत विहार के एसएचओ समेत तमाम पुलिस अधिकारी यहां पर पहुंच गये। जांच में पता चला कि किसी कोई नुकसान नहीं हुआ है। गोली छत की दीवार को तोड़ते हुये बाहर निकल गई।

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले ही वसंत विहार के इसी निवास के पास रात के वक्त एक ड्रोन मिला था और कुछ महीने पहले नई दिल्ली स्थित अब्दुल कलाम रोड स्थित इजरायल एंबेसी के पास विस्फोटक हुआ था, जिसमें तीन से चार कार क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

चूंकि यह घटना हाई सिक्योरिटी जोन से जुड़ा है, लिहाजा मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वसंत विहार के पश्चिमी मार्ग पर जहां गोली चली है, वह इजरायल एंबेसी के उच्चाधिकारियों का निवास स्थान है। इजरायल एंबेसी और उनके अधिकारियों के सुरक्षा के मद्देनजर यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Tags: delhi newsIsraeli embassy
Previous Post

सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M22 जल्द होगा लॉन्च

Next Post

विराट का टूटा दिल, न्यूजीलैंड बनी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जितने वाली पहली टीम

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Virat's broken heart, New Zealand became the first team to win the ICC World Test Championship

विराट का टूटा दिल, न्यूजीलैंड बनी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जितने वाली पहली टीम

यह भी पढ़ें

bihar vidhansabha chunav 2020

बिहार चुनाव को लेकर सियासी दलों ने शुरू की रणनीतिक तैयारी, RJD को झटका देने की तैयारी

22/08/2020
Mika Singh

मीका सिंह को इस बात पर आया गुस्सा, जर्नलिस्ट दी गाली

05/04/2022
jee advanced

जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे 5 अक्टूबर को किए जाएंगे जारी

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version