• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सराफा व्यापारी के घर एक करोड़ की चोरी, पुलिस महकमे में मचा हडकंप

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Stole

Stole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा के कुलपहाड़ में कोतवाली से चंद कदम दूर बुधवार की रात चोरों ने सराफा व्यापारी के आवास में चोरी की। मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लॉकर में रखे पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित व्यापारी ने करीब एक करोड़ रुपये की चोरी होने की कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एएसपी और सीओ महोबा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के खुलासे के लिए टीमें गठित की हैं। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला हटवारा निवासी राजू सोनी की मुख्य बाजार में चंद्रा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन दुकान बंद करने के बाद वह आभूषण घर ले आते थे। बुधवार की सुबह राजू की पत्नी की अचानक हालत बिगड़ गई। उनका इलाज कराने के लिए वह मकान पर ताला लगाकर झांसी चले गए। गुरुवार की सुबह वापस घर लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला।

अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी और लॉकर टूटे मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी आरके गौतम, सीओ रामप्रवेश राय कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पीड़ित ने बताया था कि पत्नी की तबियत खराब होने पर वह झांसी इलाज को गए थे।

जहरीली शराब मामले में वांछित 25 हजार का इनामी आरोपी को STF ने किया गिरफ्तार

रात हो जाने के चलते वह मऊरानीपुर स्थित ससुराल में रुक गए। सुबह पत्नी को ससुराल में छोड़कर घर वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। बताया कि लॉकर में रखे पांच लाख रुपये, एक किलो से अधिक सोने के आभूषण और ढाई किलो चांदी के जेवर और अन्य सामान चोर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक करोड़ है।

बताया कि घर में उसके परिवार के अलावा ग्राहकों और दुकान का सोना रखा था। जिसकी सूची वह बाद में पुलिस को सौंपेंगे। उधर एसपी सुधा सिंह का कहना है कि कस्बा कुलपहाड़ में सराफा व्यापारी के घर से चोरी होने की घटना सामने आई है। अफसरों को मौके पर भेजा गया। खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कराया जाएगा।

शबाना आज़मी को महंगा पड़ा ऑनलाइन शराब मंगवाना, हुईं ठगी का शिकार

महोबा में सराफा व्यापारी के आवास से करीब एक करोड़ की चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही तमाम व्यापारी पीड़ित के आवास पहुंचे। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, महामंत्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष रामराजा सोनी, रामकुमार सोनी, हिमांशु मणि, बृजेंद्र द्विवेदी, कल्पित अग्रवाल समेत तमाम व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश दिखा।

पीड़ित का आवास थाने से चंद कदम की दूरी पर होने के बाद भी घटना होने से पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि एक वर्ष के अंदर छह से अधिक चोरी की घटनाएं हुईं हैं। आजतक एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द घटनाओं का खुलासा कराए जाने की मांग की है।

Tags: crimecrime newscrime news mahobaKanpur Hindi SamacharKanpur News in HindiLatest Kanpur News in Hindimahoba crimemahoba crime newsmahoba police newsone crore stolenpolice
Previous Post

डेल्टा प्लस संक्रमण को लेकर यूपी सतर्क, CM योगी ने बनाई रणनीति

Next Post

कियारा आडवाणी की लगी लॉटरी, साइन की दो बिग बजट फिल्मे

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Kiara Advani's lottery, signed two big budget films

कियारा आडवाणी की लगी लॉटरी, साइन की दो बिग बजट फिल्मे

यह भी पढ़ें

Hyatt Hotel

हयात होटल में बंधकों को सुरक्षाबलों ने कराया मुक्त, 40 की मौत, सभी दहशतगर्द ढेर

21/08/2022
Liquor

प्रदेश में अब तक 32281.70 लाख की शराब, ड्रग व नकदी जब्त

26/04/2024
Bilkis Bano

बिलकिस बानो के दोषियों को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला

08/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version