• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्सल बम धमाके में STF ने कैराना से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए धमाका मामले में उत्तर प्रदेश STF ने कैराना से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्धों की पहचान हाजी कासिम और कफील के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आपस में पिता-पुत्र हैं। सिकंदराबाद से जो पार्सल दरभंगा भेजा गया था, उस पर दिया गया मोबाइल नंबर शामली के कैराना कस्बे के इसी युवक का था। इसी संदेह पर कैराना से हाजी सलीम कासिम और कफील को गिरफ्तार किया गया। दोनों संदिग्धों से कैराना थाने में पूछताछ चल रही है।

बता दें कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में हुए धमाका मामले की जांच का जिम्मा NIA को सौप दिया गया है। NIA ने इस मामले को लेकर अपने लखनऊ यूनिट में FIR दर्ज कर ली है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत, चार झुलसे

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मामले की जांच के लिए NIA की 6 सदस्यीय टीम बिहार आ रही है। टीम के सीधे दरभंगा जाने की संभावना है, जहां वह रेलवे स्टेशन ग्राउंड जीरो पर जाकर पार्सल ब्लास्ट मामले का अपने स्तर से छानबीन शुरू करेगी। बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर ब्लास्ट जांच का जिम्मा NIA को सुपुर्द करने के फैसले को हरी झंडी दी गई।

क्या था मामला

बता दें कि 17 जून 2021 को दरभंगा जंक्शन पर कपड़े की एक गांठ में रखी एक शीशी से विस्फोट हुआ था। यह पार्सल तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से बुक हुआ था जिसे दरभंगा में मो. सुफियान नाम के व्यक्ति को डिलीवर किया जाना था। इस मामले की तफ्तीश जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 178 अंकों की बनाई बढ़त

इस बीच मामले की फॉरेंसिक साइंस लैब FSL की जांच पूरी हो चुकी है। FSL द्वारा ATS बिहार को सौंपी जांच रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। यह एक केमिकल बम था। कपड़े की गांठ में और पार्सल स्टेशन पर उतर जाने की वजह से यह विस्फोट बड़ा रूप नहीं ले सका।

Tags: bomb-blastcrime newsdarbhanga parcel bomb caseNational newsSTF
Previous Post

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 178 अंकों की बनाई बढ़त

Next Post

अयोध्या विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा करेंगे PM मोदी, CM योगी भी होंगे शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
Next Post
PM Modi

अयोध्या विकास कार्यों की वर्चुअल समीक्षा करेंगे PM मोदी, CM योगी भी होंगे शामिल

यह भी पढ़ें

Breast

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आजमाएं ये उपाय, नही करानी पड़ेगी सर्जरी

18/02/2023
AK Sharma

समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: एके शर्मा

06/09/2022
कंगना रनौत Kangana Ranaut

कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version