• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP की पूर्व पार्षद की घर के सामने हत्या, बदमाशों ने 17 बार मारे चाकू

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु में भाजपा की पूर्व पार्षद की सरेआम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने उनके ही घर के सामने अंजाम दिया। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की वजह रंजिश हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की पूर्व भाजपा पार्षद रेखा कादिरेश (46) की गुरुवार (24 जून) को कॉटनपेट में उनके घर के सामने हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद रेखा कादिरेश को केंपे गौड़ा आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस मुरुगन ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे रेखा फूड किट बांट रही थीं। उस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए। उन्होंने धारदार हथियार से रेखा पर 17 बार वार किए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। पुलिस का कहना है कि हमारी जांच चल रही है। जल्द ही हम अपराधियों को गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व पार्षद के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह दूसरी दिशा में कर दिया गया था, जिससे वहां होने वाली किसी घटना को कैमरे में कैद नहीं किया जा सके।

इस शख्स को इतना बार कोरोना ने बनाया अपना शिकार, त्रस्त होकर पत्नी से बोला…

बताया जा रहा है कि सात फरवरी 2018 को दो युवकों ने रेखा के पति कादिरेश की हत्या कर दी थी। हालांकि, हमलावरों ने बाद में आत्मसमर्पण भी कर दिया था। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, रेखा ने 2015-20 के दौरान एक बार चलवाडिपल्या वॉर्ड का प्रतिनिधित्व किया था।

रेखा की हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमलपंत से बात की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उनके पति की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। अब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे और 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार करेंगे।

Tags: amar ujala newsbangalore newsbangalore News in Hindibangalore samacharBengaluru crime newsbengaluru newsbengaluru news bengaluru crimebjpbjp corporator killedBJP leader killedBjp newsformer bjp councilor murderformer bjp councilor stabbedIndia News in Hindikadiresh murderkarnataka newsLatest India News Updateslatest karnataka news in hindiMurder NewsnationalNational News national news hindi newsNEWSRekha kadireshrekha kadiresh deathrekha kadiresh murderबैंगलोर न्यूज़बैंगलोर समाचार
Previous Post

करिश्मा अपना 47वां जन्मदिन करीना के घर मनाते हुए आई नज़र

Next Post

सोशल मीडिया पर फैन ने शाहरुख खान से पूछा एक मजेदार सवाल, जानिए क्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Next Post
Fan asked Shahrukh Khan a funny question on social media, know what

सोशल मीडिया पर फैन ने शाहरुख खान से पूछा एक मजेदार सवाल, जानिए क्या

यह भी पढ़ें

Petrol price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, जानिए आपके शहर का रेट

17/09/2020
दिल्ली में कोरोना रिकवरी

नागालैंड : पांच महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

18/07/2020
PM Modi

प्रयागराज महाकुंभ हादसे से अत्यंत दुखी हूं… PM मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

29/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version