• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस देश के राजा पैदल ही गांव-गांव घूमकर कोरोना से त्रस्त प्रजा का जान रहे हाल

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
bhutan king

bhutan king

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक इन दिनों एक राजा के तौर पर नहीं बल्कि जनता के सेवक की भूमिका में हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से त्रस्त जनता का हालचाल जानने के लिए वह कभी पैदल मीलों पहाड़ी क्षेत्र में चलते हैं तो कभी घोड़े की मदद से गांवों तक पहुंचते हैं।

कोरोना संकट की शुरुआत से ही बीते 14 महीनों से भूटान नरेश कभी पैदल यात्रा करते हैं तो कभी कार से और कभी घोड़े की मदद से सुदूर गांवों तक पहुंचते हैं। यहां तक कि उन्हें खुद कई बार राजधानी थिम्पू में क्वारंटाइन होना पड़ा है। दरअसल भारत के पड़ोसी और महज 7 लाख की आबादी वाले इस देश में कोरोना का संक्रमण बीते कुछ वक्त में तेजी से बढ़ा है।

पूर्वी हिमालयी देश भूटान के 41 वर्षीय नरेश इन दिनों लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। वह लोगों को बता रहे हैं कि कोरोना संकट से बचने के लिए उन्हें क्या उपाय करने चाहिए और किन नियमों का पालन करना चाहिए। भूटान के पीएम लोते शेरिंग ने कहा, ‘किंग जब मीलों सफर करते हैं और लोगों तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करते हैं तो इसका असर होता है। लोग उनकी बात को पूरे सम्मान और गंभीरता के साथ लेते हैं।’

लखनऊ के इस हॉस्पिटल में लगेगा Sputnik-V का टीका, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

शेरिंग ने कहा कि उनकी मौजूदगी सिर्फ गाइडलाइंस जारी करने से कहीं ज्यादा है। पीएम शेरिंग ने कहा कि किंग की मौजूदगी लोगों को भरोसा देती है कि कोरोना के इस संकट में आप लोग अकेले नहीं हैं।

लोते शेरिंग पेशे से यूरोलॉजिस्ट हैं, जो अकसर ऑक्सफोर्ड से पढ़कर आए किंग के साथ ही रहते हैं। बीते दो महीनों में भूटान में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने का अभियान किंग ने फिर से तेज कर दिया है। बता दें कि भूटान में 2008 में राजशाही को संवैधानिक दर्जा दे दिया था। तब किंग ने अपने अधिकारों को बांट दिया था।

Twitter ने एक घंटे तक ब्लॉक किया रविशंकर का अकाउंट, बताई यह वजह

हालांकि अब भी सरकार शाही परिवार के प्रति ही उत्तरदायी होगी। बीते कुछ सप्ताह में भूटान नरेश ने 5 दिन पहाड़ों पर यात्रा की है और 14,250 फीट तक की ऊंचाई तक का सफर इसके लिए तय किया है। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अपने इन कामों को लेकर इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वह अकसर अपनी यात्रा और लोगों से मुलाकात के बारे में अपडेट देते रहते हैं।

Tags: # world newsbhutanBhutan King Jigme Khesar Namgyel Wangchuckinternational NewsInternational News in HindiWorld News in Hindi
Previous Post

लखनऊ के इस हॉस्पिटल में लगेगा Sputnik-V का टीका, जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Next Post

13 माह की बच्ची के पेट में मिला 250 ग्राम का भ्रूण, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
twins daughters

13 माह की बच्ची के पेट में मिला 250 ग्राम का भ्रूण, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

gamblers arrested

जुआ खेल रहे 19 लोग गिरफ्तार, तीन लाख से अधिक की नकदी बरामद

24/05/2021
crook arrested

20 हजार का इनामी गिरफ्तार, मजदूर की जलाकर की थी हत्या

08/08/2021
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version