Main Sliderउत्तर प्रदेशसंभल

कितने बच्चे पैदा होंगे यह निजाम-ए-कुदरत, इस पर रुकावट डालने का हक नहीं : सपा सांसद

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने धर्मांतरण विवादित बयान दिया है। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव करीब आ रहे हैं इसीलिए भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।

इससे भाजपा को ही नुकसान होगा। भाजपा ने नफरत की पॉलिसी पैदा की है, हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने की बात पैदा की है। उन्होंने कहा कि आज भी वो बात सामने आ गई है। वोट ज्यादा पाने के लिए भाजपा ये काम करती है।

दूसरी पार्टी छोड़कर लोग सपा में शामिल हो रहे हैं जमात का नाम जोड़ना इलीगल है। ऐसा नहीं करना चाहिए, इससे मुल्क के हालात खराब होंगे।

महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत करने रूरा स्टेशन पहुंचे प्रभारी मंत्री

उधर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सपा सांसद ने कहा कि ये कुदरत का मामला है। अल्लाहताला ने सबको पैदा किया है उनकी जिंदगी और मौत उसके हाथ में है। किसी को दखल देने का कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कितने बच्चे पैदा होंगे, यह तो निजामे कुदरत है। सरकार से बोझ संभाला नहीं जा रहा है। कुदरती तौर पर इसमें रुकावट डालने का कोई हक हासिल नहीं है।

Related Articles

Back to top button