• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन के आज सात महीने पूरे, निकाली जाएगी ट्रैक्टर रैली

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन को शनिवार को सात महीने पूछ रहे हैं। सात महीने पूरे होने पर किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों से करीब 500 ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान पहुंचे हैं। शनिवार को लगभग एक हजार ट्रैक्टर आने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया कि हर 26 तारीख को और हर दसवें दिन किसान ट्रैक्टर रैली लेकर गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश ट्रैक्टर रैली के लिए तैयार बैठा है और बड़े जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन को शनिवार को सात महीने पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की सीमाओं पर अपनी मौजूदगी का अहसास दिलाने के लिए किसानों की ओर से गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हो सकते हैं।

शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की काफी भीड़ रही। जहां पिछले कई दिनों से गिनती के लोग नजर आ रहे थे। वहां दोपहर बाद एक के बाद एक कई ट्रैक्टर और टॉलियां आईं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश चौधरी टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के लिए पानी की स्थाई टंकी के निर्माण कार्य को देखा और बॉर्डर पर मौजूद सभी किसानों से मिले और उनका हालचाल जाना। राकेश टिकेत ने कहा कि शनिवार 26 जून को बॉर्डर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। जिसकी तैयारियां शुक्रवार रात तक पूरी हो जाएगी।

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन के 26 जून को सात महीने पूरे हो जाएंगे। यह आंदोलन आठवे महीने में प्रवेश करेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के किसानों सहित बड़ी संख्या में कृषक गाजीपुर बॉर्डर समेत दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को हल्के में लेने की भूल न करे। किसानों का यह आंदोलन कानूनों की वापसी तक चलता रहेगा।

Tags: BKUDelhi Hindi Samachardelhi news in hindifarm lawsfarmers protestKisan andolanLatest Delhi News in HindiNaresh TikaitRakesh Tikaittractor rally
Previous Post

पांच चीजों को करें शामिल अपने खाने में फिर हमेशा दिखे जवां

Next Post

यूपी में मंडराया ‘डेल्टा प्लस’ का खतरा, CM योगी ने दिए अहम निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

beetroot paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये खास पराठा, जानें बनाने की आसान रेसिपी

02/06/2026
Lemon
फैशन/शैली

स्टीम से चेहरे पर आएगा निखार, ऐसे करें इस्तेमाल

02/06/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

02/06/2026
Gemstones
Main Slider

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

02/06/2026
cm dhami
राजनीति

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

01/06/2026
Next Post

यूपी में मंडराया 'डेल्टा प्लस' का खतरा, CM योगी ने दिए अहम निर्देश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मंदिर न बनने देने की शिकायत की

27/05/2025
Corona

देश में दम तोड़ता कोरोना, 24 घंटे में मिले 30757 नए मरीज

17/02/2022

केशव मौर्य बोले- पूरे प्रदेश में बिछाया जा रहा है सड़कों का जाल

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version