• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NUTRITION WEEK में जानें बच्चों के लिए कौनसे पोषक तत्व हैं बेहतर

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Nutrients

पोषक तत्व

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है. इसमें आपको ये बताया जाता है कि बच्चों का और अपना कैसे ध्यान रखा जाता है, यानि किस तरह का पोषण बच्चों की सेहत के लिए जरुरी है. हम सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए हेल्दी, पौष्टिक डाइट की जरूरत होती है. ऐसे में बचपन से ही डाइट में वे सभी न्यूट्रिशन शामिल होने चाहिए, जिससे बच्चे का सम्पूर्ण विकास हो सके. तो इसी सप्ताह के चलते आप ये जान सकते हैं कि कौनसे फ़ूड आपके लिए और बच्चों के लिए जरुरी हैं.

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व 
ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन के अनुसार, 5 वर्ष की उम्र से ही बच्चों के आहार में स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट, फल, सब्जियां, प्रोटीन और डेयरी खाद्य पदार्थ शामिल करना शुरू कर देना चाहिए.

प्रोटीन
प्रोटीन बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है. ऐसे में बच्‍चे की डाइट में रेड मीट, मछली, अंडे, दूध, डेयरी उत्पाद, दालें, बीन्स और सोया उत्पादों को शामिल करें.

कार्बोहाइड्रेट
प्रोटीन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए कार्बोहाइड्रेट (स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ) भी महत्‍वपूर्ण है. बढ़ते बच्चे के लिए ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत होता है. आलू, चावल, ओट्स, ब्रेड जैसे स्टार्च वाले कार्ब्स से भरपूर खाना खिलाएं. साबुत अनाज में हाई फाइबर होता है, जो पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है.

वसा
यदि आप चाहती हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ रहे, तो उसके आहार में फैट भी शामिल करें. बहुत ज्यादा फैट की मात्रा देने से बचें. वसायुक्‍त खाद्य पदार्थों जैसे- मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, घी, मक्खन, नट्स, आदि का सेवन कराएं. उसे सैचुरेटेड फैट की बजाय अनसैचुरेटेड फैट दें. सैचुरेटेड फैट आगे चलकर हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्‍याओं के खतरे को बढ़ाता है.

कैल्शियम
कैल्शियम से बच्चे की हड्डियों को मजबूती मिलेगी. स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है. उनकी डाइट में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर, टोफू, सोया बीन्स, पालक, ब्रोकोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां आदि शामिल करें. ये सभी कैल्शियम के अच्छे स्रोत होते हैं.

आयरन
एक बच्चे को स्वस्थ रक्त के साथ-साथ शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन के परिवहन के लिए आयरन की आवश्यकता होती है. आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों में साबुत अनाज, दालें, बीन्स, रेड मीट, नट्स और सूखे फल, डार्क ग्रीन सब्जियां जैसे पालक शामिल हैं.

विटामिन्‍स
बच्‍चे के स्‍वस्‍थ विकास और संपूर्ण स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कुछ जरूरी विटामिन जैसे विटामिन ए, सी और डी जरूर शामिल करें. विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थों में दूध, दही, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, शकरकंद, लाल मिर्च और पालक शामिल हैं. इसके अलावा, विटामिन सी में खट्टे फल, जामुन, टमाटर, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और मिर्च अच्‍छे स्रोत हैं. सूरज की रोशनी विटामिन डी का मुख्य स्रोत होता है. इसके लिए उन्हें धूप में थोड़ी देर खेलने-कूदने दें.

Tags: NutrientsNUTRITION WEEK में जानें बच्चों के लिए कौनसे पोषक तत्व हैं बेहतर
Previous Post

हर बड़े गांव में फूड प्रोसेसिंग इकाइयां लगेंगी, किसानों को भी होगा लाभ

Next Post

खून की कमी दूर करने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाने के लिए करें अनार का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Next Post
pomegranate

खून की कमी दूर करने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाने के लिए करें अनार का सेवन

यह भी पढ़ें

suicide

अधेड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर किया आत्मदाह का प्रयास

27/08/2022
Sankashti Chaturthi

आज बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, जानिए सही पूजा विधि

02/10/2023
Green Chilli Pakode

पकौड़े के साथ लें बारिश का मजा

13/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version