• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SC में केंद्र ने कहा- मुद्दा पैसों का नहीं है, लेकिन 4 लाख का मुआवजा नहीं दे सकते

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Supreme Court

Supreme Court

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर मरे लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने से एक बार फिर इनकार कर दिया है। हालांकि, इस बार सरकार की ओर से दूसरा तर्क दिया गया है।

पिछली बार केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया था कि अगर सबको 4-4 लाख रुपए दिए गए तो फंड की कमी हो जाएगी। लेकिन अब केंद्र ने दूसरा हलफनामा दाखिल कर बताया है कि पैसे की कमी नहीं है, लेकिन फिर भी मुआवजा नहीं दे सकते।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दूसरे हलफनामे में केंद्र ने बताया कि पैसा का मुद्दा नहीं है, लेकिन कोरोना पीड़ितों को 4 लाख का मुआवजा नहीं दे सकते, क्योंकि संसाधनों का भी सही इस्तेमाल करना है। सरकार ने कहा, “मुद्दा पैसे का नहीं है, बल्कि सरकार के खजाने और बाकी सभी संसाधनों के तर्कसंगत और विवेकपूर्ण इस्तेमाल का है।”

PM मोदी के दिल में सेना के लिए कितना सम्मान है ये बताने की जरूरत नहीं : राजनाथ

सुप्रीम कोर्ट में कोविड से होने वाली मौतों पर 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग को लेकर याचिका दाखिल हुई थी। मुआवजे को लेकर कोर्ट ने केंद्र से हलफनामा मांगा था। केंद्र की ओर से 19 जून को पहला हलफनामा दाखिल किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने दूसरा हलफनामा दाखिल करने को कहा। इस पर केंद्र ने शनिवार को दोबारा हलफनामा दाखिल किया।

केंद्र की ओर से 39 पन्नों के हलफनामे में कहा है कि ये महामारी पहली बार आई है। ऐसे में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का फंड ही नहीं, बल्कि सरकार के कंसोलिडिटेड फंड का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। केंद्र ने बताया कि 2015 से 2020 के बीच 12 खास प्राकृतिक आपदाओं पर राहत के लिए खर्च की सिफारिश है। इसमें भूकंप, बाढ़, सूखा, तूफान, सुनामी, भूस्खलन, बादल फटना जैसी आपदाएं शामिल हैं, लेकिन इसमें कोविड-19 या कोरोना नहीं है। केंद्र ने ये भी बताया कि अभी तक किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ने एसडीआरएफ से कोविड पीड़ितों को कोई मुआवजा नहीं दिया है।

गेस्ट हाउस में पुलिस का छापा, रंगरेलियां मनाते 10 युवक-युवतियां गिरफ्तार

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत अभी ऐसी कोई गाइडलाइन या योजना नहीं है, जिसके तहत कोरोना से मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जा सके।

हालांकि, इससे पहले केंद्र ने 11 जून को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि कोविड से मौत पर 4 लाख के मुआवजे की मांग वाजिब है और सरकार इस पर विचार कर रही है।

Tags: Supreme Court
Previous Post

शक्तिमान बन अपने दुश्मनों को धूल चटाते दिखे कार्तिक आर्यन

Next Post

नुसरत जहां ने साझा की गुड मॉर्निंग फोटो, ट्रोलर्स ने किया ट्रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
Main Slider

मायावती का बड़ा फैसला, आनंद के बेटे नहीं बेटी संभालेंगी BSP का मिशन

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

ब्रिक्स व सहयोगी देशों से बढ़े यूपी के रिश्ते, ₹47,484 करोड़ का निर्यात

12/09/2026
Main Slider

पीएम मोदी के साथ सत्ता की वंश परंपरा थी न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान : मुख्यमंत्री योगी

12/09/2026
Next Post

नुसरत जहां ने साझा की गुड मॉर्निंग फोटो, ट्रोलर्स ने किया ट्रोल

यह भी पढ़ें

Satyendar Jain

360 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सत्येंद्र जैन, SC ने दी अंतरिम जमानत

26/05/2023
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

सेक्स रैकेट का ऑडियो वायरल, दो पुलिसकर्मियों को SP ने लिया निलंबित

17/01/2021
lucknow university

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 56 पदों पर भर्तियां

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version