• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन कीटो डाइट को फॉलो कर कुछ ही समय में कम कर सकते हैं वजन…

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
keto diet

कीटो डाइट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आज के समय में लोग अपने वजन को लेकर खूब परेशान रहते हैं. ऐसे में डाइट प्लान सभी बनाते हैं और उसे फॉलो कर पतले होने के लिए लगे रहते हैं. इन सभी डाइट्स में कीटो या कीटोजेनिक डाइट खूब अच्छी मानी जाती है और आजकल कई लोग इसे ही फॉलो कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस डाइट को अपनाकर फिट रहते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं इस डाइट के बारे में.

कीटो डाइट क्या है- कीटो डाइट में कम कार्बोहाइट्रेड वाली चीजों की प्राथमिकता होती है और इस डाइट से लिवर में कीटोन पैदा होता है. इसी के साथ इस डाइट को कीटोजेनिक डाइट, लो कार्ब डाइट या फैट डाइट जैसे नामों से भी पुकारते हैं और ऐसा माना जाता है कि ज्यादा कार्बोहाइड्रेट खाना खाने से शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन का उत्पादन होता है इसे शरीर में फैट जमा होने लगता है. इसी के साथ कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करके फैट से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है और इस प्रोसेस को कीटोसिस कहा जाता है. ऐसे में इस डाइट में फैट का सेवन ज्यादा, प्रोटीन का मीडियम और कम कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें खाई जाती हैं और एक स्टैंडर्ड कीटो डाइट में 70 फीसदी फैट, 25 फीसदी प्रोटीन और 5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए.

क्या-क्या खाया जा सकता है? – कीटो डाइट में वेज और नॉनवेज दोनों तरह की चीजें खाई जा सकती हैं. इनमे नॉन वेजिटेरियन कीटो डाइट में चिकन, मटन, मछली और अंडे शामिल कर सकते हैं.वहीं वेजिटेरियन कीटो डाइट में पत्तेदार साग जैसे पालक और मेथी का खूब सेवन करना चाहिए. इसी के साथ ब्रोकली, फूलगोभी को भी अपने डाइट चार्ट में शामिल करना अच्छा रहेगा और इसके अलावा फैट के लिए पनीर, उच्च वसायुक्त क्रीम और बटर कीटो वेज डाइट में शामिल कर सकते हैं. कीटोजेनिक डाइट में अखरोट, सूरजमुखी के बीज, नारियल तेल, हाई फैट सलाद खाना फायदेमंद होता है.

क्या नहीं खाना चाहिए – कीटो डाइट में अनाज को शामिल नहीं किया जाता है और केवल इतना ही नहीं चीनी का भी कम इस्तेमाल इस डाइट चार्ट में होता है. इसी के साथ कीटो डाइट में सेब, केले और संतरा शामिल नहीं किया जाता है और सब्जियों में आलू और जिमीकंद का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि ये ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें होती हैं.

क्या हैं कीटो डाइट अपनाने के फायदे – कीटोजेनिक डाइट को मुख्य रूप से वजन घटाने में सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है और कीटो डाइट में शामिल चीजें खाने से शरीर ऊर्जा के स्रोत के रूप में फैट का इस्तेमाल करता है. इसी के साथ इस वजह वजन घटता है. आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर जैसे सेलिब्रिटीज वजन कम करने के लिए कीटो फॉलो करते हैं.

Tags: इन कीटो डाइट को फॉलो कर कुछ ही समय में कम कर सकते हैं वजन...
Previous Post

नया शोध: ई-सिगरेट के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान

Next Post

उच्च रक्तचाप समस्या से बचने के लिए करें कुछ घरेलु उपचार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

उच्च रक्तचाप समस्या से बचने के लिए करें कुछ घरेलु उपचार

यह भी पढ़ें

Makeup

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

21/07/2026
Firing

मध्य कनाडा में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

27/11/2023
Israel-Palestine violence

भारत ने की इजरायल-फिलिस्तीन हिंसा की निंदा, सौम्या संतोष की मौत पर जताया दुख

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version