• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार्ट अटैक के समय अगर आसपास मदद के लिए कोई न मौजूद हो, तो इन टिप्स को आजमाएं

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
heart problems

heart problems

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खानपान और लाइफ़ स्टाइल ,मोटापा से जोर होने वाला हार्ट अटैक कब किस को आ जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। बात दूं की हार्ट अटैक एक इमरजेंसी स्थिति हैं, जिसमें तुरंत चिकित्सकीय मदद न मिले तो व्यक्ति की जान भी चली जाती हैं। हार्ट अटैक आने के बाद का पहला 1 घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता हैं।

इस दौरान अगर व्यक्ति को मेडिकल सहायता मिल जाए, तो उसके बचने की संभावना ज्यादा होती हैं। मगर हार्ट अटैक बताकर नहीं आता हैं इसलिए जरूरी नहीं कि जब किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आए, तब उसके आसपास कोई मदद के लिए मौजूद हो या अस्पताल पास हो।

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो ऐसी इमरजेन्सी स्थिति में भी मरीज खुद की मदद कर सकता हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जिन्हें अपनाने से हार्ट अटैक के दौरान सर्वाइवल के मौके बढ़ सकते हैं।

लक्षणों को पहचानें

सबसे पहले मरीज को अपने लक्षणों के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाना है कि उसे हार्ट अटैक हुआ है या कोई और समस्या है। नैशनल हार्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट के अनुसार पुरुषों और महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं।

सांस लेने में परेशानी

सीने में दर्द, भारीपन या तेज जलन महसूस होना

शरीर के ऊपरी हिस्से हाथ, कंधे, पीठ, जबड़े, गर्दन, छाती आदि में दर्द या अकड़न

माथे और शरीर से ठंडा पसीना निकलना

उल्टी और मतली होना

अचानक से चेतना खोने लगना और आंखों के आगे अंधेरा छा जाना अकेले में आ जाए हार्ट अटैक तो अपनाएं ये टिप्स हार्ट अटैक के समय अगर आप अकेले पड़ जाएं, तो कुछ टिप्स आपका जीवन बचाने में मदद कर सकती हैं।

एस्पिरिन की गोली लें

अगर आपको पहले से हार्ट की बीमारी का पता हैं, तो अपने साथ हमेशा एस्पिरिन की गोली लेकर चलें। ऊपर बताए गए लक्षणों के महसूस होने पर आपको तुरंत एस्पिरिन की टैबलेट लेनी चाहिए। एस्पिरिन की टैबलेट खून को पतला करती है। इससे आपके शरीर में बना ब्लड क्लॉट टूट जाता हैं और खून का प्रवाह दोबारा ठीक हो सकता हैं। एम्बुलेंस को फोन करें

एस्पिरिन की टैबलेट लेने के बाद तुरंत एम्बुलेंस को फोन करें और अगर संभव हो, तो अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को फोन करें, जो तुरंत आप तक पहुंच सके।

गाड़ी चला रहे हैं

अगर आप ड्राइव कर रहे हैं, तो गाड़ी बंद करके तुरंत साइड में खड़े हो जाएं। हार्ट अटैक में कई बार व्यक्ति चेतना खो देता है, जिसके कारण गंभीर एक्सीडेंट हो सकता है।

शरीर का तापमान घटाने की कोशिश करें

अगर आपने टाई और ढेर सारे कपड़े पहन रखे हैं, तो सबसे पहले टाई ढीली करें और शर्ट का बटन आदि खोल लें। इसके बाद संभव हो तो अपने कांख और कलाई पर ठंडे पानी में भीगा हुआ कपड़ा रखें। इससे आपके शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम होने लगेगा। ध्यान रखें- इनमें से कोई भी टिप इस बात की गारंटी नहीं हैं कि हार्ट अटैक तुरंत बंद हो जाएगा।

मगर हां, एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करने पर व्यक्ति को इतना समय जरूर मिल सकता हैं कि वो अस्पताल तक पहुंच सके। अगर आपको हार्ट की बीमारी है या पहले कोई हार्ट अटैक आ चुका है, तो अपने चिकित्सक से भी इस बारे में जरूर पूछें कि इमरजेंसी स्थिति में आप क्या कर सकते हैं।

Tags: Heart Attack Emergency HelpHeart Attack Emergency Tipsheart attack first aid tipsHeart Attack Signsheart atttackTreatment for Heart Attackदिल का दौराहार्ट अटैक आने पर क्या करेंहार्ट अटैक का खतराहार्ट अटैक के बाद सावधानी
Previous Post

सर्दियों में भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Next Post

सर्दी- जुकाम की समस्या में आजमाएं ये घरेलू उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Cold and Cough Home Remedies

सर्दी- जुकाम की समस्या में आजमाएं ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

15 August

15 अगस्त के भाषण के लिए याद रखें ये प्वाइंट्स, खूब बजेंगी तालियां

12/08/2023
Ashok Saraf

इस स्टार को मिलेगा महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, सीएम एकनाथ शिंदे ने ने की घोषणा

31/01/2024
Plastic Containers

दिवाली पर प्लास्टिक के डिब्बों की ऐसे करें सफाई, मिनटों में आ जाएगी चमक

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version