Main Sliderउत्तर प्रदेशबलियाराजनीति

ओवैसी से सीटों को लेकर कोई बात नहीं हुई : ओमप्रकाश राजभर

बलिया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने ओवैसी की पार्टी द्वारा भागीदारी संकल्प मोर्चे में 100 सीटों की हिस्सेदारी की बात पर कहा, यह बयान गलत चल रहा है। ओवैसी की मायावती से या मायावती की ओवैसी से कोई बात नहीं हुई है। ओवैसी ने कहा है कि हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीटें मिलेंगी हम उस पर ही चुनाव लड़ेंगे।

हम तो कह रहे हैं कि ओवैसी सवा सौ सीटों पर लड़े लेकिन कैंडिडेट भी तो होना चाहिए, सुभासपा मुखिया ने बीजेपी से कोई भी संबंध और समझौता करने से इनकार करते हुए कहा कि मोदी जो कहते हैं ठीक उसके उल्टा करते हैं। मोदी एक नम्बर के झूठे और और योगी दो नंबर के झूठे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया के सवालों के जवाब में कहा है कि ये जो बात चल रही है वो गलत है।

ओवैसी ने साफ कहा है कि हम मोर्चे में रहेंगे और जो सीटें मिलेंगी उस पर चुनाव लड़ेंगे। राजभर ने कहा कि हम 403 सीटों की पूरी तैयारी कर रहे हैं। भागीदारी संकल्प मोर्चा अपने दम पर सरकार बनाने की कवायद में है।

Related Articles

Back to top button