• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खदान में विस्फोट, मलबे में दबकर दो की मौत, आक्रोशित श्रमिकों ने किया हंगामा

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में रामपुरा आगूचा गांव स्थित हिंदुस्तान जिंक की भूमिगत खदान में विस्फोट के दौरान मलबा गिरने से दबकर दो श्रमिकों की मौत हो गई।

मलबे में दबे हुए श्रमिकों को बाहर निकालकर भीलवाड़ा के राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों श्रमिकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जिनका आज पोस्टमार्टम होगा।

मिली जानकारी के अनुसार गुलाबपुरा के पुलिस उप अधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि रामपुरा आगूचा स्थित हिंदुस्तान जिंक की भूमिगत खदान में विस्फोट किया जा रहा था । इसी दौरान ठेका कंपनी एएसी के दो श्रमिक के ऊपर मलवा गिर गया श्रमिकों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया । तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया। दोनों को घायल अवस्था में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया , जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया

PM मोदी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों को दी बधाई 

मृतक श्रमिकों की पहचान भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड के टिटोडा गांव के जीत राम जाट और नेपाल के रहने वाले खेम बहादुर के रूप में हुई है। श्रमिकों की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी है । दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुलाबपुरा के एसडीएम विकास मोहन भाटी पुलिस उप अधीक्षक लोकेश मीणा और थाना अधिकारी थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही ठेका कंपनी एएसी और हिंदुस्तान जिंक के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

इधऱ दो मजदूरों की मौत के कारण अन्य मजदूरों में भी आक्रोश उपज गया है। हिंदुस्तान जिंक आगुचा माइनस के गेट के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठा होकर मुवावजे की मांग कर रहे है। यह स्थिति देख हिंदुस्तान जिंक खान के मुख्य द्वार परभारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बीजेपी हो, कांग्रेस या फिर सपा कोई किसी से नाटकबाजी में कम नहीं : मायावती

दूसरी ओर हिंदुस्तान जिंक मैनेजमेंट ने अपनी खदान में विस्फोट से इनकार करते हुए कहा कि खदान के एक एरिया में सुरंग की खुदाई की तैयारी के दौरान अचानक श्रमिकों पर मलबा गिर गया। इस पर हिंदुस्तान जिंक की रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद भीलवाड़ा के जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने की भी बात तो कही है। मगर विस्फोट के दौरान खान में अपनाए जाने वाले सुरक्षा इंतज़ाम के बाद मलबे में दबने से दो श्रमिकों की मौत केसे हुई, यह सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़ा करते है।

Tags: crime newsExplosion in minemadhya pradesh newsNational news
Previous Post

अब्बा-डब्बा-जब्बा डायलॉग फेम उपासना अपना जन्मदिन मना रहीं

Next Post

तैमूर को पीछे छोड़ इनाया ने जीता लोगों का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post

तैमूर को पीछे छोड़ इनाया ने जीता लोगों का दिल, वायरल हुई तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Nabi Hasan who preached Islam arrested

मदरसे के नाबालिग छात्र से कुकर्म… इस्लाम का प्रचार करने वाले नबी हसन अरेस्ट

24/06/2025
सीबीएसई CBSE

CBSE ने कक्षाओं के लिए सोशल मीडिया कंपनियों से मिलाया हाथ

07/11/2020
न्यायपालिका की बड़ी भूमिका

कानून का राज कायम करने में सरकार के साथ ही न्यायपालिका की बड़ी भूमिका : नीतीश

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version