• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन देशों में गर्मी से पिघल गए धातु के पिलर, अपने आप बन रहा ऑमलेट

Writer D by Writer D
30/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कनाडा और उत्तर-पश्चिम अमेरिका में भयानक गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से सड़कों पर दरारें आ गई हैं। पैन में अंडे फोड़कर बाहर रख दो तो थोड़ी देर में वो ऑमलेट बन जा रहा है। घरों की दीवारें पिघल रही हैं। पारा 45 और 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग समुद्र के किनारे, झीलों में, घरों में बने अस्थाई पूल पर नहाकर गर्मी से बच रहे हैं। वर्ल्ड मेटरियोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक यह एक ‘प्रेशर कूकर’ हीटवेव है।

वर्ल्ड मेटरियोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) के अनुसार पिछले 48 घंटों में ऊपर बढ़ते पारे ने दो बार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ा है। संस्थान के प्रवक्ता क्लेयर नूलिस ने कहा कि इन दोनों देशों के लोगों को ठंडी में रहने की आदत हो गई है। ऐसी गर्मी में इनकी हालत खराब हो रही है। अनुमान है कि अगले पांच-सात दिनों तक ऐसा ही तापमान बना रहेगा। साथ रातें भी गर्म होंगी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित लिटन में रविवार को तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को यह बढ़कर 47.9 डिग्री सेल्सियस हो गया था। जो कि एक नया रिकॉर्ड है. मंगलवार को यह 49.5 डिग्री पहुंच गया।

कनाडा-US में 'प्रेशर कूकर' हीटवेव, भयानक गर्मी से सड़कों पर दरारें, खुद बन  रहा ऑमलेट - Science AajTak

सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में उच्च दबाव की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जलवायु परिवर्तन की वजह से इसकी स्थिति और बिगड़ती जा रही है। गैर-सरकारी संस्था बर्कले अर्थ की माने तो इस इलाके के तापमान में पिछली आधी सदी में 1.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। धातुओं से बनने वाली सड़कों और ढांचों के लिए ये बढ़ता हुए तापमान नुकसानदेह है। जिन घरों या इमारतों के बाहर इनकी परत होती है, उनका आकार बिगड़ता जा रहा है।

यहां खून से लाल हो गया समुद्र का पानी, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

इस गर्मी की वजह से कनाडा और उत्तरी-पश्चिम अमेरिका में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना जांच केंद्रों को भी बंद कर दिया गया है। क्योंकि गर्मी की वजह से सड़कों पर दरारें आ चुकी हैं। अंडे को बाहर रख दो तो वो ऑमलेट बन जा रहा है। घरों के बाहर लगे धातु के कवर पिघल कर अपना आकार बदल रहे हैं। कई स्थानों पर धातुओं से बने ढांचे पिघले हुए और टेढ़े-मेढ़े देखे गए हैं।

वीडियो : दुबई में गर्मी अपने चरम पर, लड़के ने सूरज की गर्मी से बना दिया  ऑमलेट | Video: Sun is at its peak in Dubai, man cooked perfect omelette in  high

अब जानते हैं कि आखिरकार इसे ‘प्रेशर कूकर’ हीटवेव क्यों कह रहे हैं। WMO के अनुसार जो तापमान में वृद्धि हुई है, वह आसपास के इलाकों से बाहर निकल नहीं पा रही है। वह इस बड़े इलाके में सीमित हो गई है। जिसकी वजह से यह प्रेशर कूकर जैसा काम कर रहा है। इस वजह से बहुत से लोगों को दिक्कत होने वाली है, क्योंकि यह इलाका आमतौर पर ठंडा रहता है। लोग एसी नहीं लगाते हैं। लेकिन अब उन्हें इसकी व्यवस्था भी करनी होगी।

WMO ने कहा कि इस गर्मी की वजह से लोगों की सेहत, खेती और पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। WMO की कनाडा की मौसम विज्ञानी आर्मेल कैस्टेलैन ने कहा कि इस हफ्ते यह तापमान और बढ़ सकता है। ज्यादातर तटीय इलाकों में। ब्रिटिश कोलंबिया में तापमान हफ्ते के बीच में कम होने की संभावना है। इसके बाद यह गर्मी अल्बर्टा की ओर बढ़ जाएगी। दो हफ्ते पहले ही अमेरिका के उत्तर-पश्चिम में स्थित रेगिस्तान और कैलफोर्निया में ऐसी ही भयानक गर्मी पड़ी थी।

बेटे को iPhone देना पड़ा महंगा, कार बेचकर चुकाया लाखों का बिल

धरती के उत्तरी गोलार्द्ध यानी उत्तरी अफ्रीका, अरब प्रायद्वीप, पूर्वी यूरोप, इरान और उत्तर-पश्चिम भारतीय महाद्वीप में भी इसी तरह की गर्मी पड़ रही है। रोज का औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर यह 50 डिग्री सेल्सियस तक भी जा रहा है। पश्चिमी रूस और कैस्पियन सागर के आसपास का इलाका भी काफी ज्यादा गर्म हो रहा है।

WMO के मुताबिक रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के इलाके में दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। लेकिन कैस्पियन सागर के आसपास यह दिन में अधिकतम 40 और रात में 25 डिग्री सेल्सिय तक जा सकती है। जो कि इस इलाके के हिसाब से ज्यादा गर्म है।

कनाडा के वैंकूवर में गर्मी की वजगह से 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चारों तरफ भयानक लू चल रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लिटन इलाके में मंगलवार को शाम 4 बजकर 20 मिनट पर तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जिसने तीसरे दिन लगातार ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड तोड़ा है।  गर्मी की यह हालत अमेरिका ओरेगॉन प्रांत से लेकर कनाडा के आर्कटिक इलाके तक फैला हुई है। इन इलाकों के ऊपर गर्म हवा बह रही है। अमेरिका में पोर्टलैंड, ओरेगॉन और सिएटल की हालत बहुत खराब है। यहां पर 1940 के बाद इतनी गर्मी पड़ी है।

Tags: # world newsinternational NewsInternational News in HindiWeather NewsWeather updatesWorld News in Hindi
Previous Post

सरेआम नक्सलियों ने की हत्या, छोड़ा धमकी भरा पत्र- ‘पुलिस मुखबिर खबरदार…

Next Post

निवेशकों का अरबों रूपया हड़पने वाली कंपनियों के चार पदाधिकारी लखनऊ से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
accused arrested

निवेशकों का अरबों रूपया हड़पने वाली कंपनियों के चार पदाधिकारी लखनऊ से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi expresses grief over Daroga's murder

तरुण मित्र के प्रधान समूह संपादक कैलाश नाथ का निधन, CM योगी ने जताया दुख

06/05/2021
Murder

दहेज की मांग पूरी न होने पर दुधमुंहे को पति ने उतारा मौत के घाट

15/03/2023
suicide

जिला जेल में दहेज हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version