• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो हजार डॉलर, 30 लाख का सोना, इंजीनियर के घर से मिली 1450% अधिक संपत्ति

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो की भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम जारी है। जयपुर, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ में तीन अफ़सरों के 14 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण के इंजीनियर निर्मल गोयल के घर आय से 1450% ज़्यादा संपत्ति मिली है।

बताया जा रहा है कि JDA के इस इंजीनियर की सैलरी डेढ़ लाख है, लेकिन जयपुर की पॉश कॉलोनी में चार आवास, फार्म हाउस के अलावा घर पर 3 लाख 87 हजार नगद, तीस लाख का सोना, 245 यूरो, दो हजार डॉलर और मर्सिडीज समेत 5 महंगी कारें मिली हैं। जबकि तीन बैंकों में इस इंजीनियर के लॉकर भी हैं, जिसे खोला जाना बाक़ी है।

जिला परिवहन अधिकारी के घर छापा

इसी तरह से चित्तौड़गढ़ में जिला परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा के पास क़रीब दो करोड़ के निवेश के कागजात मिले हैं। फ़्लैट में एक लाख रुपये नगद और विदेशी यात्राओं के दस्तावेज़ एंटी करप्शन ब्यूरो ने ज़ब्त किए हैं। महंगी बाइक और गाड़ियां बरामद की गईं हैं।

शायर मुनुव्वर के बेटे ने खुद पर चलवाई थी गोलियां, चार लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर की संपत्ति आय से 333% ज़्यादा

वहीं, जोधपुर में इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारकर जोधपुर भोपाल और बीकानेर के 4 ठिकानों से साढ़े चार करोड़ का निवेश का पता लगाया। ये संपत्ति आय से 333% ज़्यादा है। सूरसागर थाना में तैनात इंस्पेक्टर के पास जोधपुर में ज़मीन, भोपाल गढ़ में 10 बीघा जमीन, स्कूल के अलावा तीन बसें मिली हैं।

पिछले कुछ दिनों से एसीबी का एक्शन जारी

गौरतलब है राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से एसीबी का एक्शन जारी है. बीते हफ्ते ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में लेबर कमिश्नर प्रतीक जागड़िया को तीन लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ़्तार किया था। इस कार्रवाई में दो और लोगों को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा था। साथ ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने भरतपुर पुलिस अधिकारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को भी डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Tags: Anti-Corruption BureauNational newsrajasthan crime newsrajasthan news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, इन शहरों में कीमत 100 के पार

Next Post

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, आतंकी भी हुआ ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Next Post
Terrorists

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, आतंकी भी हुआ ढेर

यह भी पढ़ें

Manish Kashyap

यूट्यूबर मनीष कश्यप को झटका, NSA के मामले में राहत देने से SC का इन्कार

08/05/2023
5 killed as house roof collapses

संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत, रेल लाइन के पास मिला शव

19/08/2021
Amritpal Singh

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लेगा सांसद की शपथ, NIA ने दी इजाजत

01/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version