• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो मादक तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार, 16 करोड़ का डोडा बरामद

Writer D by Writer D
02/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हरदोई
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आज हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र से अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16.85 कुन्तल डोडा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रूपये आंकी गई है।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि राची (झारखण्ड) से अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों सक्रिय हैं । इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों को गिरोह को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में एक टीम को सूचना संकलन के लिए लगाया गया था। उन्होंने बताया कि मुख्य आरक्षी रूद्र नारायण उपाध्याय को सूचना संकलन के दौरान पता चला कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जिसके द्वारा अन्य राज्यों से मादक पदार्थो की तस्करी कर प्रदेश के विभिन्न जिलो में की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि इस गिरोह के कुछ सदस्य आज एक ट्रक मे मादक पदार्थ की खेप छिपाकर हरदोई के रास्ते बरेली जाने वाले है। इस सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम हरदोई पहुॅची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्तूरबा गाँधी विद्यालय के पास, बरेली हाईवे बिलग्राम इलाके के चांदपुर के पास से मादक पदार्थ से लदे ट्रक पर सवार दो तस्ककरों शाहजहांपुर निवासी मुस्तकीम अली और दिलशाद सिद्दीकी को दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। उनके ट्रक से 16.85 कुन्तल डोडा बरामद किया।

एक्टर डीनो मोरिया पर ED का शिकंजा, इस मामले में जब्त हुई संपत्ति

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह माल (डोडा) रांची झारखण्ड निवासी जैकी से लेकर बरेली के रहने वाले अनीस निवासी ग्राम कोइना ने लोड करवाकर हमे बरेली के लिए भेजा था। बरेली में यह माल अनीस के पुत्र बादशाह को देना था। उन्होंने बताया कि ये इसकी फुटकर में सप्लाई करते हैं । इसके अतिरिक्त पंजाब व हरियाणा के दूसरे तस्करों को भी यह माल सप्लाई करते हैं। डोडा का सेवन लोग पीसकर उसमें गुड़ मिलाकर उसकी गोली बनाकर नशे के लिए प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को बिलग्राम थाने में दाखिल करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags: crime newsHardoi newsup newsup stf
Previous Post

CM योगी ने दिए अयोध्या नगर विकास के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश

Next Post

CM तीरथ ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, इस्तीफे पर साधी चुप्पी

Writer D

Writer D

Related Posts

Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
Next Post

CM तीरथ ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धियां, इस्तीफे पर साधी चुप्पी

यह भी पढ़ें

LIC

LIC ने लॉन्च की ‘धन वृद्धि’ बीमा पॉलिसी, जानिए इस प्लान की खासियत

23/06/2023
MP tet

छत्तीसगढ़ के ‘प्रयास आवासीय स्कूल’ के 166 छात्र नीट में हुये सफल

18/10/2020
UPSRTC

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

07/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version