• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग जारी, बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, औरैया, कानपुर, जालौन, फतेहपुर, बरेली, राजनीति, शामली, हाथरस
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में गांव की सरकारों के मुखिया चुने जाने के बाद अब जिलों का नम्बर है। प्रदेश में आज जिलों की सरकार के मुखिया यानी जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके लिए 53 जिलों में जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। सभी जिलों में त्रिस्तीय सुरक्षा के बीच सभी सदस्यों को रखा गया है। मतदान केंद्र पर भी सुरक्षा बल तैनात हैं।

प्रदेश के 75 जिलों में से 22 में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब बचे 53 जिलों में दिन में 11 बजे से जिला पंचायत सदस्य अपने जिले का अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ सहित सभी 53 जिलों में कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। तीन बजे तक मतदान के बाद पांच बजे तक परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश में जिन 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें 21 भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

जिला पंचायत सदस्यों के पैरों में गिरे पूर्व सपा सांसद, जानें पूरा मामला

इटावा में समाजवादी पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में आज भी जिन 53 जिलों में अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान होना है, उनमें भी अधिकांश में भारतीय जनता पार्टी की समाजवादी पार्टी से सीधी टक्कर है। इन सभी 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आज तक लगातार जिला पंचायत सदस्यों के सम्पर्क में हैं। अधिकांश तो सुबह से ही पूजा-पाठ कर मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल के साथ ही पुलिस-प्रशासन के बड़े अफसर मौजूद रहेंगे। मतदान की निष्पक्षता पर नजर रखने के लिए प्रेक्षक भी पहुंच गए हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया वीडियो कैमरों की निगरानी में होगी।

बरेली में चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी का हंगामा

बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 11 में मतदान चल रहा है। भाजपा के 14 व समाजवादी पार्टी के चार सदस्य वोट डाल चुके। इस बीच गेट पर सपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने गेट पर6 हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने अंदर जा रहे उनके नेताओं से अभद्रता की है।

53 जिलों में कुल 116 उम्मीदवार मैदान में

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में जिला पंचायत के चुनाव परिणामों को प्रदेश की सत्ता के सेमीफाइनल की तरह लिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भाजपा व समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। जिला पंचायत अध्यक्ष की 53 जिलों में कुल 116 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 46 जिलों में दो-दो उम्मीदवार होने के कारण इनके बीच सीधा मुकाबला होगा। इनमें भी अधिकांश में भाजपा व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। चार सीटों पर त्रिकोणीय चुनाव होगा जबकि तीन सीटें ऐसी हैं जिनमें चार-चार उम्मीदवार चुनाव मैदान डटे हैं। चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी के बीच चल रही रस्साकशी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

इन जिलों में होगा चुनाव

मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अमेठी, बाराबंकी, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मीरजापुर व सोनभद्र।

लखनऊ में केवल 120 सिटी बसें ही रूटों पर चल रही हैं।सूबे के 75 जिलों में से 22 के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 29 जून को नाम वापसी की अवधि गुजरते ही सभी के चुने जाने की घोषणा कर दी गई। निर्विरोध चुने गए अध्यक्षों में जहां 21 भाजपा के हैं वहीं एक मात्र इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी ही सपा के हाथ लगी है। शेष 53 जिलों के अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को मतदान होगा। तीन बजे तक मतदान के ठीक बाद मतों की गणना शुरू कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

18 जिलों में पहले ही एक-एक नामांकन

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर व बहराइच के एक-एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने से इन जिलों में एक- एक प्रत्याशी हैं। इन चारों जिलों के अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 18 जिलों में पहले ही एक-एक नामांकन हुआ था। ऐसे में नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद सभी संबंधित जिलों के अध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, आगरा, इटावा, ललितपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ व वाराणसी जिले शामिल हैं।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

शादी के 15 साल बाद अलग हुए अमीर और किरण राव, बयान जारी कर कही ये बात

Next Post

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ, महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
Rajnath reached Lucknow

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ, महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें

chinese army

भारत-पाक युद्ध के विजय की वर्षगांठ पर निकाली गई विजय मशाल पहुंची नैनीताल

16/01/2021
लालजी टंडन का निधन

स्मृतिशेष : गोरखनाथ मंदिर में टंडन जी और ब्रहलीन महंत अवैद्यनाथ के बीच घंटों होती थी मंत्रणा

22/07/2020
yogi government

यह समय नकारात्मक बातों का नहीं, कोरोना योद्धाओं का बढ़ाएं मनोबल : योगी

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version