• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला पंचायत चुनाव: ‘राजा भैया’ का दबदबा बरकरार, भाजपा को मिली करारी शिकस्त

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदान निरस्त करने की मांग को दरकिनार कर दिया और यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी माधुरी पटेल निर्वाचित घोषित की गई है।

जिले में कुल 57 वोट में से 51 ने मतदान किया जिसमें माधुरी पटेल को 40 वोट हासिल हुये जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अमरावती यादव को छह वोट मिले। निर्वाचन काे निरस्त करने की मांग करने वाली भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह को महज तीन मतों से संतोष करना पड़ा जबकि दो वोट इन वैलिड पाए गए।

इससे पहले भाजपा ने पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुये मतदान निरस्त करने की मांग की थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी क्षमा सिंह और उनके समर्थक पंचायत सदस्यों को जनसत्ता दल के समर्थकों ने उस समय रोक लिया जब वे प्रतापगढ मतदान करने के लिये आ रहे थे। जनसत्ता दल के समर्थक क्षमा सिंह को छोड़ कर सभी पंचायत सदस्यों को गाड़ियों में बैठा कर ले गये।

जिला पंचायत चुनाव: ‘सपना’ ने संभाली इस जिले में विकास की पतवार

इसके विरोध में क्षमा सिंह जेठवारा क्षेत्र के बड़नी मोड़ पर धरने पर बैठ गई। उन्होने कहा कि इससे पहले भी जनसत्ता दल के नेताओं की दबंगई की सूचना जिला प्रशासन को दी जाती रही है हालांकि उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस हरकत से मतदान की शुचिता प्रभावित हुयी है। इसलिये चुनाव को निरस्त किया जाये।

घटना के बाद क्षमा सिंह मतदान स्थल अफीम कोठी के गेट पर अपने पति पप्पन सिंह व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करने लगी। उनके समर्थन में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ,विधायक धीरज ओझा सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी प्रयाशी क्षमा सिंह के समर्थन में धरने पर बैठ गए।

क्षमा सिंह का आरोप है कि जिला प्रशासन उनके मतदाताओं का उत्पीड़न करता आ रहा है ,चुनाव व मतदान निस्पक्ष ढ़ंग से नहीं हो रहा है। उन्होने कहा कि वह मतदान का बहिष्कार कर रही है और मतदान कार्य निरस्त करके पुनः चुनाव कराने की मांग कर रही है। उनकी गाड़ी को जेठवारा थाने की गाड़ी को रोका और जन सत्ता दल की लगभग पचास गाड़ियों के काफिले को बिना चेक किए जाने दिया।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का भंडाफोड़, 23 एटीएम सहित छह गिरफ्तार

Next Post

भगवा हुआ जालौन, घनश्याम अनुरागी के सिर बंधा जीत का सेहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
ghanshyam anuragi

भगवा हुआ जालौन, घनश्याम अनुरागी के सिर बंधा जीत का सेहरा

यह भी पढ़ें

Rana Kapoor

यस बैंक के सह-प्रवर्तक राणा कपूर का लंदन में 127 करोड़ रुपये मूल्य का फ्लैट किया कुर्क

25/09/2020
Arun Sarva met CM Vishnudev Sai

सीएम साय से अरुण सार्वा ने की मुलाकात, जिले के विकास के लिए रखी बड़ी मांगें

17/06/2026
Earthquake

जामनगर की हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version