• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने पूरे विश्व को हमेशा परिवार की तरह माना : PM मोदी

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए तैयार किये गये कोविन प्लेटफार्म को ओपन सोर्स बनाया जा रहा है जिससे दुनिया भर को इसका लाभ मिल सके।

श्री मोदी ने सोमवार को कोविन वैश्विक सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पूरे विश्व को हमेशा एक परिवार की तरह माना है। इस महामारी ने भी बहुत लागों को इस दर्शन में निहित सच्चाई का अहसास कराया है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने निर्णय लिया है कि कोविड टीकाकरण के प्लेटफार्म को ओपन सोर्स बनाया जाना चाहिए जिससे दुनिया का कोई भी देश इससे लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम किया जा रहा है और जल्द ही दुनिया इस प्रौद्योगिकी का फायदा उठा सकेगी।

Addressing #CoWINGlobalConclave. https://t.co/cC5cguCyWz

— Narendra Modi (@narendramodi) July 5, 2021

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के शुरू में महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों में इससे पहले कभी इस तरह की महामारी का दुनिया ने सामना नहीं किया। अनुभवों से यह सिद्ध हो गया है कि चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली राष्ट्र हो वह अकेला इस चुनौती से नहीं निपट सकता। इस महामारी के शुरू से ही भारत ने अपना सभी अनुभव , विशेषज्ञता और संसाधन वैश्विक समुदाय के साथ साझा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

CM योगी ने तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, कहा- दो इंजन की सरकार…

उन्होंने कहा कि तमाम सीमाओं के बावजूद भारत ने कोविड -19 के खिलाफ अभियान में प्रौद्योगिकी और अन्य चीजें सबके साथ यथासंभव साझा करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सोफ्टवेयर के मामले में किसी तरह की सीमा नहीं है इसलिए हमने कोविड का पता लगाने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का पता लगाने से संबंधित एप को जहां तक संभव हुआ ओपन सोर्स बना दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण आशा की सबसे बड़ी किरण है। भारत ने शुरू से ही इससे निपटने के लिए पूरी तरह से डिजिटल दृष्टिकोण अपनाया और टीकाकरण सहित हमारी सभी योजनाएं इसी पर आधारित हैं।

Tags: Coronaviruscowin appcowin applicationcowin global conclaveIndia News in HindiLatest India News Updatesnarendra modipm modi live todaypm modi newspm narendra modi
Previous Post

CM योगी ने तरकुलानी रेगुलेटर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, कहा- दो इंजन की सरकार…

Next Post

शक्ति भोग कंपनी के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Train Accident
क्राइम

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Next Post
ED

शक्ति भोग कंपनी के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CM Yogi

शिक्षक की भूमिका में रहे सीएम योगी, युवाओं से कहा- जीवन में कोई भी अयोग्य नहीं

17/11/2025
Keshav Prasad Maurya

उप मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

13/05/2026
सीएम योगी CM Yogi

यूपी में फिर दंगों की एक नई श्रृंखला शुरू करना चाहती है सपा : सीएम योगी

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version