• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसा संचालक अब नहीं कर पाएंगे नियुक्ति में मनमानी, जारी हुआ यह आदेश

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
Madarsa Board Exam

Madarasa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति में प्रबंधक अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। नियुक्ति से पहले उन्हें किन्हीं दो अखबारों में इश्तिहार प्रकाशित कराना होगा। इनमें एक स्थानीय और दूसरा ऐसा समाचार पत्र हो, जिसका प्रसार एक से अधिक मंडलों में हो।

नियुक्ति में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार ने यह आदेश जारी कर दिया है। इसका पालन कराने के लिए कुशीनगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से भी पत्र जारी किया गया है। अक्सर यह शिकायतें आती रहती हैं कि मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासनादेश का पालन नहीं किया जाता है। औपचारिकता के तौर पर ऐसे समाचार पत्रों में इश्तिहार दे दिया जाता है, जिन्हें कोई जानता नहीं अथवा वह ढूंढे नहीं मिलते या फिर प्रसार बहुत कम होता है, जिससे ज्यादातर अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह जाते हैं और मनमाने ढंग से नियुक्ति कर ली जाती है।

नियुक्ति में मिली धांधली की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी, फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन एवं सेवा विनियमावली के तहत किसी पद पर नियुक्ति के लिए किन्हीं दो दैनिक समाचार पत्रों में इश्तिहार देना आवश्यक है, जिनमें से एक स्थानीय स्तर का तथा दूसरा मंडल स्तर का समाचार पत्र हो और उसका प्रकाशन एक से अधिक मंडलों से होता हो। विज्ञापन में निर्धारित पद अर्हता नियमावली 2016 के अनुसार रिक्त पद का विवरण, नियत अनुभव, शैक्षिक योग्यता, शैक्षणिक अनुभव, वेतन संरचना, आवेदन समय, इत्यादि स्पष्ट रूप से अंकित कराया जाए। आवेदन के लिए न्यूनतम तीन सप्ताह का समय दिया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित मदरसों को निर्देशित करने को कहा है कि रिक्त पदों के चयन के लिए प्रकाशित किए जाने वाले इश्तेहार में उत्तर प्रदेश अशासकीय अरबी-फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन एवं सेवा विनियमावली-2016 का ध्यान रखा जाए। इश्तिहार उन्हीं समाचार पत्रों का दिया जाए, जिनका प्रसार अधिक हो। इससे नियुक्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और अधिक से अधिक लोगों को आवेदन के माध्यम से चयन के लिए आवेदन करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने इसका सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। इस जनपद में तहतानिया (प्राथमिक), फौकानिया (जूनियर हाईस्कूल), आलिया (हाईस्कूल से इंटर तक) और उच्चालिया (महाविद्यालय स्तर) के कुल 618 मदरसे संचालित होते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार की तरफ से इस बारे में पत्र जारी किया गया है। इसका पालन कराने के लिए सभी मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है ताकि मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता आ सके। शासनादेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।

Tags: kushinagar news
Previous Post

पूर्व प्रधान के पुत्र ने गोली मारकर समाप्त कर ली अपनी जीवनलीला

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Suicide

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी में कोई बहुत बकबक करता है तो नीचे से मिर्च का झोंका लगा देते हैं: योगी

10/04/2024
Murder

पंचायत भवन के चौकीदार की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

04/03/2023
murder

कंस मामा ने भांजे को कुल्हाड़ी से काट डाला

24/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version