Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसुल्तानपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर लटकता मिला महिला का शव

सुलतानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली के सुमेरपुर गॉव में रविवार देर शाम एक महिला ने अज्ञात कारणों से कमरे के अन्दर खुद को बन्द कर गले मे दुपट्टे के सहारे छत में लगे हुक में लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जयसिंहपुर कोतवाली के पुलिस चैकी सेमरी अन्तर्गत रविवार देर शाम सुमेरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय माला देवी पत्नी विजय कुमार हरिजन अपनी 6 वर्षीय पुत्री महक को कमरे के बाहर छोड़कर खुद कमरे के अन्दर चली गयी व कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। काफी देर बाद जब कमरे दरवाजा नहीं खुला तो, मोहक दरवाजा पीट-पीटकर रोने लगी। मोहक को रोता देख पड़ोसी घर के अन्दर गये व महेक से पूछा क्यों रो रही हो तो उसने बताया कि मम्मी कमरे के अंदर गयी हैं।

दरवाजा नही खोल रहीं हैं। तब पड़ोसियों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। अनहोनी की आशंका पर दरवाजे के पल्ले से अन्दर झाँका तो, माला को कमरे के अन्दर हुक से लटकते देखा जिसे देख लोगों में हड़कम मच गया। माला के हुक से लटकने की सूचना से पूरे गाँव मे सनसनी मच गयी। माला के मौत की सूचना परिजनों व ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुँचे

अवैध गांजे के साथ दो मादक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयसिंहपुर कोतवाल हीरा सिंह चैकी इंचार्ज सेमरी धीरेन्द्र सिंह ने शव को उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माला की मौत से उसकी तीन पुत्रियों आंशी 8 वर्ष, दिव्यशी 6 वर्ष, महक 5 वर्ष व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस बावत पर बात करने पर कोतवाल जयसिंहपुर हीरा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button