• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान, उमस से मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, अमेठी, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोंडा
0
weather forecast

weather forecast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज शुक्रवार की दोपहर तक होने वाली बारिश को लेकर ताजा अनुमान जारी कर दिया है। दोपहर तक पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है। इसमें तराई क्षेत्र के भी कई जिले शामिल हैं। दोपहर तक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है, वे जिले हैं- बलिया, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अमेठी, सुल्तानपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी और रायबरेली. इन जिलों में बारिश के साथ साथ हवा के तेज झोंके भी चलेंगे।

वैसे तो गर्मी और उमस से पिछले एक हफ्ते से लोगों का हाल-बेहाल था लेकिन, गुरुवार की शाम से मौसम ने थोड़ी करवट ली है। पूर्वांचल के तो कई जिलों में अच्छी बारिश हुई लेकिन, जो जिले इससे महरूम रह गये, वहां ठण्डी हवाओं ने काम बना दिया। राजधानी लखनऊ में भी भीषण उमस से लोगों को क्षणिक राहत मिली है।

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास, 292 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत

पिछले कई दिनों से चला आ रहा बारिश का अकाल कल गुरुवार को थोड़ा खत्म हुआ। पूर्वांचल के कई जिलों में झूमकर बारिश हुई। पूर्वांचल के नौ जिलों में बारिश रिकार्ड की गयी। बलिया में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी। यहां पिछले 24 घण्टे में 112.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं गाज़ीपुर में 44.6 मिमी, गोरखपुर में 8.6 और बनारस में 4 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी। चुर्क, सुल्तानपुर, रायबरेली और झांसी में भी हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गयी।

अगले पांच दिनों के मौसम का अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया है कि 12 जुलाई से पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश होने लगेगी। पूर्वी यूपी के जिलों में अगले पांच दिनों तक कई इलाकों में बारिश होती रहेगी।

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। बुन्देलखण्ड का इलाका भी थोड़ी राहत में आया है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा आगरा में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी लगभग सभी जिलों में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसमें और कमी आने की गुंजाइश बनी हुई है।

Previous Post

ब्लॉक प्रमुख चुनावों में BJP ने रचा इतिहास, 292 से ज्यादा सीटों पर निर्विरोध जीत

Next Post

सपा महिला प्रत्याशी से बदसलूकी मामले में BJP सांसद रेखा वर्मा का करीबी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी बड़ी राहत

30/04/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
Next Post
misbehaving with SP candidate

सपा महिला प्रत्याशी से बदसलूकी मामले में BJP सांसद रेखा वर्मा का करीबी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

जनता के आशीर्वाद से ही उत्तराखंड में UCC का सपना साकार हो पाया: मुख्यमंत्री

28/07/2025
प्रणब मुखर्जी का निधन

राजस्थान में पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर अवकाश घोषित

01/09/2020
NITI Aayog Vice-President meets Trivendra

नीति आयोग उपाध्यक्ष ने त्रिवेंद्र से की मुलाक़ात, इन मुद्दों पर हुई वार्ता

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version