• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ढाई करोड़ की देशी-विदेशी शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
liquor

liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अंग्रेजी-देसी शराब की 4 हजार पेटियों पर बुलडोजर चलवा दिया है। शराब के इस विशाल जखीरे को बुलडोजर से कुचलकर जमींदोज करने की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पुलिस ने यह कार्रवाई रामनगर थाने के अंतर्गत की है। बताया जा रहा है कि बीते तीन वर्षों में जितनी भी शराब की बोतलें जब्त की गई थीं, उन्हें पुलिस ने बुलडोजर चलवाकर नष्ट कर दिया।

रामनगर थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर के पास मैदान में प्रशासन ने कार्रवाई की है। दरअसल बीते 3 सालों में शराब आबकारी से जुड़े मामलों में करीब 4 हजार देसी और अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद हुई थी। कोई शराब तस्करी करके ले जाई जा रही थी तो कोई अन्य आपराधिक मुकदमे में पकड़ी गई थी। यह सारी शराब रामनगर थाने में रखी गई थी।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने इसका संज्ञान लिया। आबकारी अधिकारी करूनेंद्र सिंह की मदद से डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी क्राइम दिनेश पुरी और एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह को शामिल करते हुए एक टीम बनाई गई।

15 अगस्त से पहले धमाकों की थी साजिश : ADG प्रशांत कुमार

टीम ने 7 दिनों में इस पूरी कार्रवाई का मसौदा तैयार करते हुए इसके नष्ट करने की रूपरेखा बनाई। न्यायालय से इजाजत लेकर शनिवार शाम को यह कार्रवाई की गई। इतनी बड़ी मात्रा में शराब पर बुलडोजर चलना इलाके में कौतूहल का विषय बन गया। दूर दराज इलाक़ों से सैकड़ों लोग इस कार्रवाई को देखने पहुंचे।

उधर, लोगों ने तस्वीर और वीडियो के जरिए पूरा मामला वायरल कर दिया। ये शराब 37 अलग-अलग मुकदमा से जुड़ी हुई है और इसको 3 सालों से रामनगर थाने में रखा गया था. इस शराब की कीमत करीब दो करोड़ 65 लाख बताई जा रही है। शराब को बुलडोजर से नष्ट कर गड्ढे की खुदाई कर उसमें जमींदोज कर दिया गया।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार हुई तेज, राज्यों के पास पर्याप्त वैक्सीन

Next Post

उत्तराखंड में भी केजरीवाल ने किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, कही यह बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

उत्तराखंड में भी केजरीवाल ने किया 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा, कही यह बात

यह भी पढ़ें

Road Accident

कार दुर्घटना में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत, दो गंभीर

23/12/2021
arrested

प्रधान पद की महिला प्रत्याशी का बेटा बांट रहा था शराब, पुलिस ने भेजा जेल

10/04/2021

इस दिन एक दूसरे के हो जाएंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

15/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version