Main Sliderउत्तर प्रदेशकन्नौजक्राइम

पूर्व प्रधान के घर चोरों का तांडव, पार किये जेवर और लाखों की नकदी

उत्तर प्रदेश में कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में चोरों ने पूर्व प्रधान के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों की नकदी और जेवर पार कर दिये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गृहस्वामी और परिजनो को चोरी का पता सुबह उठने पर चला। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होने बताया कि क्षेत्र के सरदापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान लईक अली के मकान में बीती रात अलग-अलग सो रहे स्वजन के कमरों की दरवाजे की बाहर से कुंडी बंद कर दी। इसके बाद स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी अलमारी को तोड़ दिया। इसमें रखे 17 लाख रुपये की नकदी, दो किलो सोना एवं तीन किलो चांदी चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों की मदद ली। पुलिस ने पीड़ित ने पूछताछ कर अफसरों को जानकारी दी।

प्रेमी बना दरिंदा, प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला

एएसपी डा. अरविद कुमार, सीओ शिवकुमार थापा घटनास्थल पर पहुंचे। फारेंसिक टीम सहित डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया। घटना के पर्दाफाश के लिए प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ विनोद कुमार मिश्रा एवं स्वाट टीम को लगाया गया है।

वहीं अलमारी में रखे जरूरी कागजात गांव के बाहर ईशन नदी के पास रोड के किनारे पड़े मिले। पुलिस ने आवश्यक वस्तुओं को कब्जे में लेते हुए पीड़ित परिवार से बंद कमरे में कई घंटों तक पूछताछ की। लईक अली की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button