• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला टीचर को सिरफिरे ने बना दिया WhatApp पर अश्लील ग्रुप का एडमिन, FIR

Writer D by Writer D
13/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
whatsapp

whatsapp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में एक सिरफिरे अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी महिला टीचर के साथ ऐसी शरारत की कि टीचर मानसिक रूप से सदमे में पहुंच गई। सिरफिरे ने महिला टीचर के नाम से वाट्सएप पर एक अश्लील ग्रुप बना दिया और टीचर को उस ग्रुप का एडमिन बना दिया। फिलहाल टीचर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोइंठहा कमपोजिट विद्यालय का है।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते परिषदीय विद्यालयों के सभी अध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि वह ऑनलाइन क्लास लगा कर बच्चों को पढ़ाएं। इसी सिलसिले में महिला टीचर गोइंठहा में घूम रही थीं।

टीचर के आरोप के मुताबिक उसी दिन 2 जुलाई की रात को उसके नंबर पर एक अज्ञात सिरफिरे व्यक्ति का फोन आया और उसने धमकी भरे अंदाज में यह कहा कि तुम्हें वाट्सएप पर ग्रुप बनाने का बहुत शौक है। अब मैं तुम्हारे नाम से ऐसा ग्रुप बना दूंगा कि तुम गांव में चेहरा दिखाने लायक नहीं रहोगी।

टीचर की शिकायत के अनुसार पहले तो उसने सोचा कि कोई अज्ञात व्यक्ति सिर्फ धमकी दे रहा है। कुछ ही घंटों बाद टीचर ने जब अपना मोबाइल खोला तो वाट्सएप पर एक अश्लील ग्रुप में उसका नंबर जुड़ा मिला। टीचर ने जब उस ग्रुप के बारे में और डिटेल देखी तो पता चला कि उस अश्लील ग्रुप का एडमिन उसको बनाया गया है। ग्रुप में 125 लोग जुड़े हैं। टीचर ने इसकी शिकायत अपने खंड शिक्षा अधिकारी रामटहल से की तो खंड शिक्षा अधिकारी ने लालपुर पांडेपुर में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीएसए राकेश कुमार सिंह के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जल्द ही गुनहगार के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस की ओर से आश्वासन मिला है। वहीं लालपुर पांडेपुर के थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्दी इस मामले से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि किसी महिला टीचर को इस तरीके से बदनाम करने का यह पहला मामला सामने आया है।

Tags: crime newsvaranasi newsWhatsapp Group
Previous Post

“वे ऑफ द मार्क” – Michael Holding के सुझाव से फैंस हुए निराश, जब उन्होंने कहा, IPL क्रिकेट नहीं है

Next Post

प्रेमी के छोटे भाई ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Burnt Alive

प्रेमी के छोटे भाई ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Devguru Jupiter will have special grace on these zodiac signs till September 14

14 सितंबर तक इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा

21/06/2021
मायावती Mayawati

यूपी विधानसभा बजट सत्र : कानून-व्यवस्था और किसानों की समस्या पर घेरेगी बसपा

17/02/2021
CS Upadhyay

आगरा पहुंचे प्रख्यात न्यायविद चंद्रशेखर उपाध्याय, ‘हिंदी से न्याय’ अभियान के प्रांत प्रमुखों ने एक लाख से अधिक हस्ताक्षर सौंपें

27/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version