• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौवीं मंजिल से कूदी महिला को पति ने पकड़ा हाथ, लेकिन उसके बाद जो हुआ…..

Writer D by Writer D
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
woman jumped

woman jumped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद के विजयनगर के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को महिला और उसके पति का आपस में विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने नौवीं मंजिल से कूदने लगी।

पति ने कुछ देर तक तो उसे रेलिंग पर पकड़कर रखा, लेकिन हाथ छूटने से महिला नीचे आ गिरी। रेजिडेंट्स ने गद्दे लगा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद महिला घायल हो गई। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर घटना का पुलिस को पता चला। महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि सेवियर सोसायटी की नौवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 903 में फराज हसन पत्नी सादिया के साथ रहते हैं। मंगलवार शाम पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सादिया कमरा खोलकर रेलिंग की तरफ दौड़ी और छलांग लगा दी।

किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

हालांकि, पीछे-पीछे दौड़े पति ने उसे रेलिंग से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। सादिया को रेलिंग से लटका देख स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे बिछा दिए। तीन मिनट तक फराज हसन पत्नी को पकड़े रहे, लेकिन इसके बाद पकड़ कमजोर होने के कारण हाथ छूट गया और सादिया नीचे आ गिरी। पुलिस के मुताबिक गद्दों पर गिरने के बावजूद सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूसरी सोसायटी में रहने वाले किसी व्यक्ति ने घटना की वीडियो बना ली, जो एक दिन बाद यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद पुलिस को पता चला और मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। सीओ प्रथम का कहना है कि फ्लैट का ताला लगा हुआ है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Ghaziabad Hindi Samacharghaziabad newsGhaziabad News in Hindighaziabad policeLatest Ghaziabad News in Hindisavior society ghaziabadup newsUttar Pradesh Newsviral video of ghaziabadwife jumed from building
Previous Post

सड़क हादसे में बाइक सवार महाविद्यालय कर्मी की मौत

Next Post

नाली विवाद में कन्नौज में तैनात दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Main Slider

प्रेरणा स्थल पर जले आशीर्वाद के दीये, सीएम योगी ने शुरू किया सेवा संकल्प अभियान

17/09/2026
Next Post
FIR lodge

नाली विवाद में कन्नौज में तैनात दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

यह भी पढ़ें

fire brokeout

ठाणे के कोविड अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

08/12/2020
Divyanshi

UP Board 12वीं में दिव्यांशी ने किया टॉप, गणित में मिले 100

18/06/2022

कोरोना के कारण डीएलएड की 2.26 लाख सीटों पर अटका प्रवेश

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version