• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टूट सकता है ओवैसी-राजभर का गठबंधन! जानें क्या है वजह….

भाजपा ने कहा था, ‘गठबंधन की गांठ कमजोर हैं ज्‍यादा देर तक टिकने वाली नहीं हैं. विपक्षी कितना ही आपस में गठबंधन कर लें.

Desk by Desk
15/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, राजनीति
0
टूट सकता है ओवैसी-राजभर का गठबंधन! भाजपा ने कहा था नहीं चलेगा ज्यादा दिन...

टूट सकता है ओवैसी-राजभर का गठबंधन! भाजपा ने कहा था नहीं चलेगा ज्यादा दिन...

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद. हाल ही में सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सहित 10 पार्टियों के साथ मजबूत गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया था. हालांकि राजभर के इस गठबंधन की गांठ ढीली पड़ती नजर आ रही है.

इस देश के राष्ट्रपति की रुक नहीं रही हिचकियां, अस्पताल में भर्ती

दरअसल 15 जुलाई से असदुद्दीन ओवैसी के साथ ओपी राजभर का चुनावी यात्रा का गाजियाबाद से आगाज होना था. जहां से दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और संभल के पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ ही मंच साझा करते हुए शाम 4 बजे मुरादाबाद पहुंचते. इसके बाद मुरादाबाद में भी दोनों ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का साझा मंच वाला कार्यक्रम तय था, लेकिन जैसे ही मुरादाबाद में असदुद्दीन ओवैसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवाब मज्जू खां की मजार पर ओपी राजभर के साथ जाकर चादरपोशी करते, वैसे अचानक सुहेलदेव पार्टी के अध्यक्ष के आज से ओवैसी के साथ शुरू हो रही अपनी चुनावी यात्रा से खुद को अलग कर लिया. हालांकि उन्‍होंने इसका कारण अपनी निजी परेशानी बताई है.

BJP ने भी सपा की तरह गुंडई से चुनाव जीते, मायावती का UP सरकार पर हमला

राजनीतिक दलों ने राजभर से पूछा था

बता दें की गठबंधन के बाद बहराइच में जाकर गजियों की मजार पर ओवैसी की चादरपोशी के बाद कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने ओपी राजभर से सवाल किया था कि वो राजनीतिक लाभ के लिए उनके पूर्वजों से जंग करने वाले और उन्हें शहीद करने वाले गजियों की कब्रों पर चादरपोशी करने वालो के साथ राजभर गठबंधन करेंगे?

असंभव कुछ भी नहीं, सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली ‘आशा’ बनी RAS

ओवैसी अभी भी गठबंधन पर कायम

राजभर के साथ पहले से तय कार्यक्रम में ना आने के बाद भी ओवैसी आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर संभल और मुरादाबाद में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे और कई जगह पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

भारत-जापान की दोस्ती की मिसाल है रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर, जानिए इसकी खासियत

ओवैसी की सेंध सपा के गढ़ में, दावा 100 सीटों पर चुनाव का

ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है. ओवैसी वही स्थान से चुनाव लड़ने के दावे कर रहे है जहां समाजवादी पार्टी का गढ़ है. ओवैसी को यकीन है कि वह समाजवादी पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाकर अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने में सफल रहेंगे.

क्या तालिबानी नेता मौलवी हिब्तुल्लाह अखुंदजादा मानेंगे विदेश मंत्री जयशंकर की बात?

भाजपा ने कहा था, ‘गठबंधन की गांठ कमजोर, टूटेगी जरूर’

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पहले ही कहा था कि यह गठबंधन की गांठ हैं ज्‍यादा देर तक टिकने वाली नहीं हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मुरादाबाद में अपने कार्यक्रम के दौरान यह कह चुके हैं कि विपक्षी कितना ही आपस में गठबंधन कर लें. 100 में 60 उनके साथ हैं, बाकी 40 में बंटवारा है और उस बंटवारे में भी कुछ हिस्सा हमारा है.

Tags: #owaisiAIMIM chief Asaduddin OwaisiAll India Majlis-e-Ittehadul MuslimeenAlliance Partyasaduddin owaisiAssembly Electionselection journeyNational President Om Prakash RajbharOP RajbharOwaisi-Rajbhar allianceOwaisi-Rajbhar alliance may breakRajbharSuheldev PartyUP Assembly Election 2022up electionsUttar Pradesh
Previous Post

‘भाईजान’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी यामी गौतम

Next Post

राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, ये अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म क्यों नहीं करते?

Desk

Desk

Related Posts

Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Next Post

राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा, ये अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म क्यों नहीं करते?

यह भी पढ़ें

मौलाना खादिम हुसैन रिजवी Maulana Khadim Hussain Rizvi का निधन

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मौलाना खादिम हुसैन रिजवी की आवाज हमेशा के लिए खामोश

20/11/2020
Asian Games

Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का भी रास्ता साफ

06/10/2023
train

भारत बंगलादेश के बीच तीसरी यात्री ट्रेन सेवा का हुआ शुभारंभ

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version