• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका के कई शहरों में आगजनी-लूटपाट, भारतीयों को बना रहे निशाना

उपद्रवियों ने सैकड़ों शॉपिंग सेंटरों, मॉल, गोदामों, घरों और गाड़ियों में आग लगा दी है। कई हाईवे जाम कर दिए हैं। संचार सुविधाएं तहस-नहस कर दी हैं।

Desk by Desk
16/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका हिंसक प्रदर्शन ने गंभीर रूप ले लिया है। इस हिंसा में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। उपद्रवी भारतीय मूल के लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे उनकी दुकानों और व्यावसायिक इकाइयों में लूटपाट कर रहे हैं।

उपद्रवियों ने सैकड़ों शॉपिंग सेंटरों, मॉल, गोदामों, घरों और गाड़ियों में आग लगा दी है। कई हाईवे जाम कर दिए हैं। संचार सुविधाएं तहस-नहस कर दी हैं। आगजनी और लूटपाट में करीब 10,400 करोड़ रुपए के माल का नुकसान हुआ है।

 

हिंसा के आरोप में 3 हजार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने हिंसा के आरोप में 3,000 लोगों को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्री नोसिविवे नककुला ने कहा है कि हिंसाग्रस्त इलाकों में 10 हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर और 20 हजार सैनिक तैनात किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने क्वाजुलु-नटाल और गौतेंग प्रांतों में ज्यादा लूटपाट की है। क्वाजुलु-नटाल पूर्व राष्ट्रपति जुमा का गढ़ है।

भारतीयों ने मोदी सरकार से मदद की लगाई गुहार  

दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीयों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी परेशानियां बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। एक व्यक्ति ने लिखा- क्वाजुलु नटाल और जोहान्सबर्ग में भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका में अपने समकक्ष नलेदी पंडोर से बात की। जयशंकर ने पंडोर के सामने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इस पर पंडोर ने आश्वासन दिया कि दक्षिण अफ्रीका सरकार कानून और व्यवस्था लागू करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। सरकार की प्राथमिकता शांति की जल्द बहाली है।

क्यों हो रही हिंसा?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा एक हफ्ते से जेल में हैं। इसके खिलाफ देश भर में हिंसा, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। कोर्ट ने जुमा को 15 माह जेल की सजा सुनाई थी।

भारतीयों पर हमले की वजह?

2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा की सरकार थी। इन पर गुप्ता बंधुओं का खासा प्रभाव रहा। इस दौरान जुमा और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे। इसी मामले में जुमा फिलहाल जेल में बंद हैं। अब दक्षिण अफ्रीका में जुमा के समर्थकों को लगता है कि उनके जेल जाने के पीछे गुप्ता बंधुओं का हाथ है। इसीलिए वो भारतीय मूल के लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Tags: Attack on Indians in South AfricaForeign Minister JaishankarFormer President Jacob ZumaIndiaNaledi Pandorsouth africaViolence in South AfricaViolent demonstrationsViolent demonstrations in Africa
Previous Post

Apple को पछाड़ कर Xiaomi बनी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी smartphone कंपनी

Next Post

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल देशमुख की 4.20 करोड़ की संपत्ति करी जब्त

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

CM योगी का जाली लेटर और BJP टिकट की चाहत, कोर्ट ने जालसाज को ठहराया दोषी

07/04/2026
Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
राष्ट्रीय

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Next Post
Anil Deshmukh

ED की बड़ी कार्रवाई, अनिल देशमुख की 4.20 करोड़ की संपत्ति करी जब्त

यह भी पढ़ें

Air Travel

इन पांच जिलों में जल्द शुरू होगा हवाई सफर, हवाईअड्डों के संचालन की लगभग तैयारियां पूरी

04/06/2023
Samajwadi Party

सपा ने ईवीएम की रखवाली के लिए बनाई टीम, करेंगे पहरेदारी

05/05/2023
tablet

एक लाख स्किल्ड वर्कर्स को निःशुल्क टैबलेट देगी योगी सरकार

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version