• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरठ की बेटी ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए इनकी संघर्ष की कहानी

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, खेल, मेरठ
0
Anu Rani

Anu Rani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश से दस खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिंक में हिस्सा लेंगे। ये सभी तैयारियों को अंतिम धार देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में मेरठ की एक बेटी अब टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भाला फेंक चैंपियन अन्नू रानी वर्ल्ड एथलीट रैंकिंग सिस्टम के आधार पर ओलंपिक के लिए चयनित हुई हैं। मेरठ की रहने वाली अन्नू रानी कभी गन्ने को भाला बनाकर प्रैक्टिस करती थी। कभी वो चंदे से इकट्ठा हुई रकम से जूता खरीदती थी, तो कभी सेहत अच्छी रखने के लोग उसे गाय दान कर देते थे। 12 साल के खेल कॅरियर में आर्थिक समस्याओं को दरकिनार कर अन्नू ने अपने लाजवाब प्रदर्शन की बदौलत आखिरकार ओलंपिक का टिकट हासिल कर ही लिया। उधर, मेरठ के बहादुरपुर गांव की अन्नू से आज के बच्चे अब प्रेरणा लेते हैं। वो भी उस जैसा बनना चाहते हैं।

बहादुरपुर गांव की रहने वाली बहादुर अन्नू टोक्यो ओलंपिक में भारत का तिरंगा शान से लहराने को बेताब हैं। अन्नू ने कितना संघर्ष किया इसका अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि एक समय में उसके पास ढंग के जूते भी नहीं थे। तो चंदा मिलाकर जूता दिलाया जाता था। यही नहीं मेरठ में स्वामी विवेकानन्द ने उन्हें गाय दान की थी। ताकि अन्नू की सेहत अच्छी रहे।

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, खेल गांव में सामने आया पहला मामला

यही नहीं जिस ग्राउंड में अन्नू प्रैक्टिस करती थी। उसे गांव की भाषा में चकरोड़ कहते हैं। इसी चकरोड़ पर अन्नू पहले भाला जोर से फेंकती फिर उसे खेतों में ढूंढती. लेकिन वक्त का पहिया देखिए। संघर्ष का इनाम देखिए कि आज खेत में भाला फेंकने की प्रैक्टिस करने वाली बिटिया टोक्यो ओलंपिक जाकर देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का तिरंगा शान से लहराने को बेताब हैं।

किसान पिता और पूरा परिवार बार बार यही कहता है कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। बता दें कि बहादुरपुर गांव की रहने वाली अन्नू रानी तीन बहन व दो भाइयों में सबसे छोटी है। किसान पिता अमरपाल सिंह के लिए बिटिया को डेढ़ लाख का भाला दिलवा पाना संभव नहीं था. मजबूरी में 25 सौ रुपये जुटाए और एक सस्ता सा भाला लिया। उसी भाले से अन्नू ने स्टेट लेवल तक के पदक जीते। अन्नू के किसान पिता कहते हैं कि बेटी जरूर पदक लेकर लौटेगी और देश का मान बढ़ाएगी।

अन्नू रानी की उपलब्धियां

1-2014 एशियाई गेम्स में कांस्य पदक

2-2014 कामनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी रहीं

3- 2015 में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक

4- 2017 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक

5-साथ ही वो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर देश का नाम रौशन करने को तैयार हैं.

Tags: Anu Ranijavelin thrower Anu Ranisports newssports updatesTokyo OlympicsTokyo Olympics 2020Tokyo Olympics 2021
Previous Post

विंधवासिनी मंदिर में VIP लें पर भड़के दर्शनार्थी, BJP विधायक ने सबके लिए खुलवाया

Next Post

न्यू लुक में दिखाई दिये अजय देवगन, क्या अपकमिंग फिल्म की है तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
ajay devgan

न्यू लुक में दिखाई दिये अजय देवगन, क्या अपकमिंग फिल्म की है तैयारी

यह भी पढ़ें

rahul gandi

राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, भर्ती और रोजगार की समस्याओं का समाधान करें सरकार

04/09/2020
FIR against Rahul-Tejaswi's driver

राहुल-तेजस्वी के ड्राइवर पर एफ़आईआर, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में पुलिसकर्मी को मारी थी टक्कर

21/08/2025

बड़े काम का है लहसुन, बालों से लेकर त्‍वचा तक सभी को रखता है स्‍वास्‍थ्‍य

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version