• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में बनेगी कुंभलगढ़ से भी लंबी दीवार, जानवरों और पेड़ों को बचाने के लिए काम शुरू

Desk by Desk
17/07/2021
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीकानेर. राजस्थान में दुनिया की दूसरी लंबी दीवार ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के बाद उससे भी बड़ी दीवार बनाने की तैयारी हो रही है, जो 40 किलोमीटर लंबी होगी। बीकानेर में इस दीवार का काम भी शुरू हो गया है। इस काम के लिए सरकार की सहायता के जगह लोगों की मदद से रुपए जुटाए जा रहे हैं।

मेरठ की बेटी ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए इनकी संघर्ष की कहानी

70 लाख ईंटें से बनेंगी 40 किमी लंबी दीवार

27 हजार बीघा जमीन, तीन लाख खेजड़ी के पेड़, चार हजार गायें, एक हजार नील गायें, पांच हजार हिरण, चार हजार खरगोश और असंख्य सांप और चूहों की सुरक्षा के लिए ये 9 इंच मोटी दीवार बनाई जा रही है। 40 किमी लंबी इस दीवार को बनाने में करीब 70 लाख ईंटें लगेंगी।

विंधवासिनी मंदिर में VIP लें पर भड़के दर्शनार्थी, BJP विधायक ने सबके लिए खुलवाया

सरकार से कोई सहयोग नहीं

पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस दीवार में राज्य या केंद्र सरकार से कोई सहयोग नहीं लिया जा रहा। जो कुछ हो रहा है वह सिर्फ पर्यावरण प्रेमी बृजनारायण किराडू के दम पर हो रहा है। किराडू ने अपने साथ पूरे परिवार को इस पर्यावरण यज्ञ में शामिल कर लिया है।

किराडू ने इतने बड़े क्षेत्र को बचाने के लिए न सिर्फ अपना जीवन समर्पित कर दिया, बल्कि दर्जनों बार भूमाफियों से झगड़े किए, कई अदालती मामलों में गवाही दी। करीब 40 किलोमीटर लंबी दीवार इस जमीन के चारों और बनाई जा रही है ताकि कोई अंदर अतिक्रमण ना कर सके।

इस्तीफे की मांग के बीच नड्‌डा से मिले CM येदियुरप्पा, गृह मंत्री शाह से भी मिलेंगे

यहां बन रही दीवार?

ये दीवार बीकानेर शहर के मुरलीधर व्यास नगर से बिल्कुल सटी हुई है। जैसलमेर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ यह दीवार नजर आएगी। बीकानेर में यह कोई सेंचुरी नहीं बल्कि गोचर भूमि है। महाराजा करण सिंह ने अपने समय में यह जमीन गायों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए मार्क की थी।

दिलीप कुमार को Miss कर रहे धर्मेंद्र, बोले- ‘अभी हम सदमे से उबरे नहीं’

चारदीवारी की जरूरत क्यों?

बीकानेर की मुरलीधर व्यास नगर कॉलोनी से नाल की ओर जाने वाले रास्ते पर कई जगह लोगों ने कब्जे की कोशिश की। किसी ने पार्क बनाया तो किसी ने गोचर भूमि में मंदिर बना दिए। ऐसे में पिछले दिनों किराडू ने इस समस्या के बारे में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को बताया। पिछले कई सालों से गोचर के लिए काम कर रहे भाटी ने भी चारदीवारी बनाने को ही अंतिम विकल्प माना। इसके बाद यह समझ आया कि अगर गोचर को सुरक्षित करना है तो 40 किलोमीटर लंबी चारदीवारी बनानी होगी। यह काम आसान नहीं था। ऐसे में जन सहयोग की अपील की गई। महज 15 मिनट में भाटी समर्थकों और गोचर रक्षकों ने 50 लाख रुपए जुटा लिए। अब सिलसिला चल पड़ा है तो उम्मीद है कि पांच करोड़ रुपए भी जुटा लिए जाएंगे।

BJP विधायक के बेटे खिलाफ FIR दर्ज, आर्म्स एक्ट के तहत लिया गया एक्शन

कुंभलगढ़ की दीवार 36 किलोमीटर लंबी

राजस्थान में स्थित कुम्भलगढ़ किले की दीवार ‘ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’ के नाम से जानी जाती है। ये एक वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और चाइना की ग्रेट वाल ऑफ चाइना के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है।

ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया के नाम से फेमस कुंभलगढ़ की दीवार।

इसका निर्माण महाराणा कुम्भा ने 15 वीं शताब्दी में करवाया था। इसकी लंबाई 36 किमी है और चौड़ाई 15 से 25 फीट है।

Tags: 'Great Wall of India'central governmentlonger than KumbhalgarhLonger wall than Kumbhalgarh will be built in RajasthanRajasthanstate governmentthe biggest wallthe second longest wall in the world
Previous Post

गिरफ्तार आतंकी शकील ने किया बड़ा खुलासा, ‘फ्रूट बम’ से धमाका करने की थी तैयारी

Next Post

UGC ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
Next Post

UGC ने जारी किया शैक्षणिक कैलेंडर, जानें कब से शुरू होंगे एडमिशन

यह भी पढ़ें

madalsa show anupama

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा ने शेयर किया अपना वीडियो

16/10/2020
Chaitra Navratri

Chaitra Navratri: इस साल नौका पर होगा मां दुर्गा का आगमन

16/03/2023
Gang Rape

मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version