• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच PM मोदी ने कराया नए मंत्रियों का परिचय

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा में नये मंत्रियों का परिचय कराते हुये नये मंत्रियों की सूची सदन के पटल पर रख दी।

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों को श्रद्धांजलि दिये जाने के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी। उसके बाद दोपहर 12.24 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सभापति एम वैंकेया नायडु ने सदन को संबोधित किया और प्रधानमंत्री को मंत्रिमंडल विस्तार के तहत बनाये गये नये मंत्रियों से सदन को परिचय कराने के लिए कहा।

श्री मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्यों को परिचय कराने के लिए खड़े होने से पहले ही तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्य अलग अलग मुद्दों को लेकर सदन के बीचों बीच आकर नारेबजी और हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच श्री मोदी ने कहा कि संसद में इस तरह की नकारात्मक मानसिकता पहले कभी भी नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि कुुछ लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगोें को मंत्री बनाये जाने को पचा नहीं पा रहे हैं।

मानसून सत्र: 2 बजे तक लोकसभा स्थगित, विपक्ष ने सदन में मचाया हल्ला

उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति के नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली है। यह ग्रामीण भारत के लिए गौरव की बात है क्योंकि कई लोग ग्रामीण परिवेश से आकर मंत्री बने हैंं। लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि उनका परिचय कराया जा सके। उनकी मानिसकता भी महिला विरोधी है क्योंकि वे नहीं चाहते कि महिला मंत्रियों का भी परिचय कराया जाये। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नये मंत्रियों की सूची सदन पटल पर रख दी।

इसके बाद सदन के नेता पीयूष गोयल ने भी हंगामे के दौरान कहा कि वर्षाें की परंपरा है कि जब भी नया मंत्रिमंडल बनाया जाता है या मंत्रिमंडल का विस्तार होता है प्रधानमंत्री सदन को मंत्रियों का परिचय कराते रहे हैं। यह परंपरा पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर चली आ रही है लेकिन अभी कुछ लोगों ने इस परंपरा को रोकने की कोशिश की है जो लोकतांत्रिक परंपरा के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

इसके बाद भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहने पर सभापति ने दोपहर दो बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Tags: # Loksabha#all-parties leaders meetingIndia News in HindiLatest India News UpdatesMonsoon Sessionmonsoon session 2021Monsoon session 2021 all-parties leaders meetingmonsoon session 2021 today liveMonsoon Session of Parliamentmonsoon session todayparliament Monsoon Sessionparliament monsoon session 2021pm modi newsprime ministerprime minister narendra modiRajya SabhaRajya Sabha Speaker
Previous Post

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 30 यात्रियों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

Next Post

विपक्ष के हंगामे को लेकर लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Next Post
Parliament

विपक्ष के हंगामे को लेकर लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित

यह भी पढ़ें

ODOP

ओडीओपी को नई रफ्तार देगी योगी सरकार

08/04/2025

सुहाना ने शाहरुख-शनाया को किया बर्थडे विश, थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो की शेयर

02/11/2020
Film 'Radhey: Your most wanted brother' earned so much money one day

फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ ने एक दिन में कमाए इतने रूपए

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version