• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्पताल में 3 नवजातों की मौत पर बवाल, परिजन बोले- ‘डॉक्टर हर रोज नई बीमारी बताते हैं’

Desk by Desk
21/07/2021
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
अस्पताल में 3 बच्चों की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

अस्पताल में 3 बच्चों की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में जिला अस्पताल में 3 बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। करीब ढाई घंटे बाद परिजन पुलिस के समझाने पर माने। वहीं अस्पताल में एक मरीज के परिजन ने दावा किया कि 3 नहीं 7 बच्चों की मौत हुई है।

एक बच्चे के पिता घनश्याम सिन्हा ने अस्पताल पर आरोप लगाते हुये कहा कि उसके बच्चे की स्थिति बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने एक प्राइवेट अस्पताल ले जाने को कह दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी। उसे ले जाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ती, लेकिन नहीं दिया गया। वे लगातार सिलेंडर की मांग करते रहे। इस दौरान भर्ती दो और बच्चों की मौत हो गई और परिजनों का गुस्सा डॉक्टरों पर फूट पड़ा।

हंगामे की सूचना पर पंडरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। बच्चों के इंटेंसिव केयर यूनिट में काफी देर तक बवाल होता रहा। परिजनों को कोई सही जवाब नहीं दे रहा था। लगभग ढाई घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मैंने देखा 7 लाशें निकलीं

बेमेतरा से आए एक परिजन ने बताया मंगलवार को दिनभर हर दूसरे घंटे में एक बच्चे का शव बाहर निकाला जा रहा था। उन्होंने कुल 7 बच्चों के शवों को यहां से ले जाते देखा। इनके दो बच्चों को यहां पिछले 3 दिनों से इलाज के लिए रखा गया है मगर उनकी स्थिति की कोई जानकारी अब तक इन्हें नहीं दी गई है। जिन बच्चों के शव निकले वे सभी बच्चे पिछले कई दिनों से यहां इलाज करा रहे थे। बेहद कमजोर थे और ICU में भर्ती किए गए थे।

योगी मंत्रिमंडल विस्तार को मिली मंजूरी, ये नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

हर रोज डॉक्टर नई बीमारी बताते हैं – परिजन

15 जुलाई से यहां अपने बच्चे का इलाज करा रहे एक पिता ने बताया कि इतने दिनों में डॉक्टरों ने उसे कई तरह की बीमारियां बता दीं। पहले दिन कहा कि किडनी खराब है। इसके बाद कह दिया कि दिल में छेद है। फिर कहने लगे कि आपके बच्चे की जिंदगी सिर्फ 10 मिनट के लिए है। अब तक बच्चे की स्थिति की सही जानकारी नहीं दी गई है। रायपुर से ही आए एक परिजन ने बताया कि ICU में बच्चों पर नियमों का हवाला देकर न तो देखने देते हैं न हाल बता रहे।

आसमान से बरसी आफत, अलग-अलग हादसों में 7 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

मंगलवार शाम पंडरी के जिला अस्पताल कैंपस में हुए इस बवाल की आंतरिक तौर पर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने डॉक्टर से पूरी घटना की जानकारी मांगी है। बुधवार शाम तक अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस मामले में कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि अब तक इस घटना में डॉक्टर की लापरवाही मानने को अस्पताल तैयार नहीं है।

Tags: Chhattisgarhchildren diedDoctorspoliceraipur district hospital
Previous Post

CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

Next Post

कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, गले से ट्यूब डालकर दी जा रही ऑक्सीजन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
उत्तराखंड

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

31/10/2026
Main Slider

पंजाब चुनाव के लिए AAP का पहला दांव, भगवंत मान फिर धुरी से आजमाएंगे किस्मत

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Next Post
Kalyan Singh

कल्याण सिंह की हालत बेहद नाजुक, गले से ट्यूब डालकर दी जा रही ऑक्सीजन

यह भी पढ़ें

Navneet sehgal

कोविड-19 के प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन अवश्य करें : सहगल

01/12/2020
PM Modi

पीएम मोदी के खिलाफ EC ने दर्ज की शिकायत, जानें पूरा मामला

06/12/2022
लूडो का ट्रेलर

कॉमेडी से भरपूर ‘लूडो’ का ट्रेलर रिलीज, अभिषेक-राजकुमार की जोड़ी मचाएगी धमाल

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version