• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बकरीद पर कुर्बानी के बाद घरों में बहकर पहुंचा खून, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
bakrid

कुर्बानी के बाद घरों में बहकर पहुंचा खून

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बकरीद के त्योहार पर खुशी के रंग में भंग होते होते बचा। शहर की सराय लाल दास स्थित सेठ वाली गली में खाली पड़े एक प्लॉट में मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी के तहत पशु कटान कर दिया। जिसके बाद नाले चौक होने के कारण पशुओं का खून स्थानीय लोगों के घरों में बहकर पहुंच गया। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद को दी।

सूचना मिलते भी आनन-फानन में अधिकारी भी मौके पर दौड़े। वहीं क्षेत्र में हंगामा होते होते बचा। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम की टीम के सहयोग से पाइप द्वारा सफाई कराई। वहीं लोगों का कहना है कि मामले में पशु कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार सेठ वाली गली में रज्जू माहेश्वरी और संजय शारदा के मकान में आज सुबह जब खून पहुंचना शुरू हुआ तो परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। इन परिवारों ने सूचना पार्षद पंकज गोयल को दी। पार्षद ने नगर निगम व पुलिस प्रशासन को सूचित किया। आनन-फानन में नगर निगम से सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह, सफाई निरीक्षक कुलदीप सिटी मजिस्ट्रेट सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

सावन माह में इसलिए सुहागन महिला पहनती है हरा रंग, जानें ये खास वजह

बताया गया कि सेठ वाली गली में स्थित खाली पड़े प्लॉट में किसी आसिफ नाम के व्यक्ति ने सुबह 9:30 बजे के पशुओं का कटान किया। पशुओं का खून छोटी नालियों से होते हुए ओडियन नाले की तरफ बढ़ा, लेकिन नाला ओवरफ्लो होने के कारण पशुओं का खून लोगों के घरों में भर गया।

नगर निगम अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में खाली पड़े प्लॉट से पशुओं के अवशेष गाड़ियों में भरवा कर वहां से हटवाए और वहां रह रहे परिवारों के घरों से पानी में खून को निकलवाने के लिए पंप लगाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने नाराजगी भी जताई लेकिन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की सूझबूझ के चलते मामला बिगड़ने से बच गया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार का कहना है कि सीवर मशीन के माध्यम से घरों में भरा पानी सोख लिया गया है साथ ही यहां से गुजर रही छोटी नालियों व नालों को भी साफ करा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सेठ वाली गली में पुलिस बल तैनात है। पार्षद पंकज गोयल का कहना है कि नगर निगम ने व्यवस्था दुरुस्त करा दी है। कहा कि आसिफ को क्षेत्र में इस प्रकार पशु कटा नहीं करना चाहिए था। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Tags: Bakridcattle slaughtercity magistrate meerutcity newseid ul azhaLatest Meerut News in Hindilatest newsMeerut Hindi Samacharmeerut municipal corporationmeerut newsMeerut News in HindiMeerut PoliceQurbaniup newsUttar Pradesh Newsward councilorईद-उल-अजहाउत्तर प्रदेश समाचारकुर्बानीपशु कटानबकरीदमेरठ नगर निगममेरठ न्यूजमेरठ पुलिसयूपी न्यूजलेटेस्ट न्यूज़वार्ड पार्षदसिटी न्यूजसिटी मजिस्ट्रेट मेरठ
Previous Post

हम जनता के मालिक नहीं, जनता हमारी मालिक है : सीएम योगी

Next Post

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

11/11/2025
Vande Bharat Train
उत्तर प्रदेश

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

11/11/2025
Main Slider

उत्तराखण्ड: पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत मिले अवार्ड

11/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यह योजना सरकार की पारदर्शी संवेदनशील और जनहितैषी सोच का प्रतिबिंब है: एके शर्मा

11/11/2025
Ramchet Mochi
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर के रामचेत मोची का निधन, राहुल गांधी ने परिजनों को किया फोन

11/11/2025
Next Post
Murder

अवैध संबंध बनाने से महिला ने किया इंकार, तो प्रेमी ने काटकर अलग कर दी गर्दन

यह भी पढ़ें

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय Former Bihar DGP Gupteshwar Pandey

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को नहीं मिला टिकट, तो बताई राजनीति की मजबूरियां

08/10/2020
rajnath singh

राजनाथ सिंह ने DRDO निर्मित सरुसजाई कोविड अस्पताल का किया दौरा

18/06/2021
TCL launches its innovative AC with 3-in-1 filtration technology

टीसीएल ने लॉन्च किया अपना इनोवेटिव एसी, 3-इन-1 फिल्टरेशन तकनीक के साथ आया

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version