• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मात्र दो घंटे में बरामद हुई बालगृह से फरार हुई 12 बालिकाएं, छह कर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के बलिया जिले के निधरिया स्थित राजकीय बालगृह (बालिका) से मंगलवार की देर रात 12 बालिकाएं भाग गईं। सूचना के बाद पुलिस ने सभी बालिकाओं को दो घंटे के अंदर बरामद कर लिया। इस मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर सुरक्षा में तैनात दो महिला एवं दो पुलिस होमगार्ड के अलावा दो विभागीय कर्मचारियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उधर, इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

राजकीय बालिका गृह निधरिया की प्रभारी अधीक्षिका केशरी देवी ने मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात की रात को करीब दो बजे जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज को फोन पर बताया कि बालिका गृह से 12 बालिकाएं भाग गईं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसपी को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस ने बालिका गृह से भागी सभी 12 बालिकाओं को करीब दो घंटे के अंदर कुछ को रेलवे स्टेशन से तथा कुछ को रोडवेज से बरामद कर लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए दो महिला एवं तो पुलिस होमगार्ड के अलावा दो विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मामले की जांच में प्रथमदृष्टया इनकी लापरवाही सामने आई है।

बकरीद पर योगी सरकार का तोहफा, इन शहरों में मिलेगी फ्री WiFi कि सुविधा

इसके आधार पर महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी और पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटेलाल यादव के साथ ही दो विभागीय कर्मचारी ईएम राजेश व वीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए महिला कल्याण के निदेशक एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड को निर्देशित किया गया है।

उधर, मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम गठित की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बालिका गृह से भागीं सभी बालिकाएं बरामद हो चुकी हैं। इस मामले में छह कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Tags: balika grihbalika grih kandbalika housebalika house balliaballia administrationballia hindi newsBallia Hindi Samacharballia newsballia news in hindiballia policegirls house balliaLatest Ballia News in Hindistate balika gric balliaबलियाबलिया न्यूज़
Previous Post

बकरीद पर योगी सरकार का तोहफा, इन शहरों में मिलेगी फ्री WiFi कि सुविधा

Next Post

आजम खान राम का नाम लें, ठीक हो जाएगी तबीयत : साध्वी प्राची

Writer D

Writer D

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Next Post
sadhvi prachi

आजम खान राम का नाम लें, ठीक हो जाएगी तबीयत : साध्वी प्राची

यह भी पढ़ें

raina

मुंबई के पब में कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना समेत 34 पर एफआईआर

22/12/2020
डेविड एटनबरो

डेविड एटनबरो इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित, प्रणब मुखर्जी ने किया था चयन

08/09/2020
आरिफ अनवर हाशमी

सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर एवं उनके चार भाई हिस्ट्रीशीटर घोषित

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version