• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि कानून: राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, मोदी नीति को बताया देश विरोधी

Desk by Desk
22/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने गुरुवार को किसानों की मांगों के समर्थन में संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसद सुबह संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार को किसान, मजदूर तथा गरीब विरोधी बताकर नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद हाथों में एक लंबा बैनर भी लिए थे जिसमें तीनों कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताकर उन्हें वापस लेने की मांग सरकार से की गई। कांग्रेस सांसदों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की और कहा कि उनकी सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, कमजोरों, पिछड़ो तथा किसान विरोधी है।

BJP विधायक अजय सिंह के घर IT का छापा, जानें पूरा मामला

जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

उधर, संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की प्रदर्शन की योजना के मद्देनजर मध्य दिल्ली में जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जंतर-मंतर, संसद भवन से कुछ ही दूरी पर है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस की सुरक्षा के साथ 200 किसानों का एक समूह बसों में सिंघु बॉर्डर से जंतर-मंतर आएगा और वहां पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगा.

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इस शर्त पर प्रोटेस्ट की मिली इजाजत

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे किसान सिंघु बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर और बॉर्डर पर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने किसानों को इस शर्त पर प्रदर्शन की इजाजत दी है कि वो संसद तक कोई मार्च नहीं निकालेंगे।

मॉडल शॉप मैनेजर से सरेराह लूट, 3 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार

केंद्र और किसान दोनों अड़े

देश के किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल दिसंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान किसान संगठनों की केंद्र सरकार से 10 दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। किसान तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि वह किसानों की मांगों के मुताबिक कानूनों में बदलाव कर सकती है, लेकिन कानून वापस नहीं लिए जाएंगे।

Tags: Agricultural Lawanti-government sloganscongresscongress mpFArmerfarmer's demandfarmersfarmers billfarmers demonstrationFather of the Nation Mahatma GandhiHouselaborersModi's policyParliament Houserahul gandhi
Previous Post

BJP विधायक अजय सिंह के घर IT का छापा, जानें पूरा मामला

Next Post

फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय लल्लू समेत 150 कांग्रेसी हिरासत में

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
Ajay Lallu in custody

फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, अजय लल्लू समेत 150 कांग्रेसी हिरासत में

यह भी पढ़ें

glowing face

सर्दियों में अपनी त्वचा को करते रहें मॉश्चराइज़, अपनाएं ये तरीके

15/01/2021
arrested

बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार

19/03/2022

रक्षा उत्पाद में विक्रेता-खरीदार के रिश्ते से आगे बढ़ साझेदार बने अमेरिका : राजनाथ

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version